Punjab

Punjab: CM भगवंत मान का अल्टीमेटम, पंजाब में शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पंजाब
Spread the love

Punjab: CM मान का सख्त संदेश,जनता को किया परेशान तो होगी कार्रवाई

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में अमन और खुशहाली के लिए लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन समय समय पर कुछ लोग पंजाब (Punjab) की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने बड़ी चेतावनी दे दी है। पंजाब में आए दिन हाईवे जाम (Highway Jam), रेल रोको प्रदर्शनों को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर धरने प्रदर्शन करके आम जनता को परेशान करने वाले लोगों को सीधी चेतावनी दे दी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: हरजोत बैंस ने पंजाब के अधिकारों पर नज़र रखने के लिए लगातार चौथे दिन नंगल डैम का दौरा किया

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब की सड़कें रोकना या रेल रोकना या आम लोगों को तंग परेशान करने वाले तथा रोजाना के कार्यों में समस्या लाने वाले कोई भी ऐलान धरने या हड़ताले.. पब्लिक के विरूद्ध माने जाएंगे… सभी संस्थाओं, जत्थेबंदियों और यूनिअन ध्यान दें.. विरोध करने के और भी तरीके हैं, सिर्फ लोगों को तंग कर सही नहीं है… रवना सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे पंजाब के मेहनती लोगों के हित में जारी…

ये भी पढे़ंः Punjab News: मान सरकार नशों के खिलाफ जंग में उतरी, कैबिनेट मंत्रियों ने संभाला मोर्चा

Punjab
Pic Social Media

बता दें कि पिछले काफी समय में शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के कारण आम पब्लिक को बेहद परेशानी हुई। पंजाब सरकार द्वारा सख्ती से धरना हटवा कर बार्डर खुलवाए गए। अब एक बार फिर किसान नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन की चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन इससे पहले ही पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार एक्शन मोड पर आ गई है।

पता चला है कि फिर से धरना प्रदर्शन (Protest) की चेतावनी के तुरंत बाद आज तड़कसार ही पुलिस द्वारा कई किसान नेताओं को घरों में ही हाऊस अरेस्ट कर लिया गया। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य में धरना पटर्शन हार्दते जाम रेल रोकने ताले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।