Punjab: मान सरकार ने इस योजना में लाभार्थियों के लिए जारी किए 2.08 करोड़ रुपये
Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) राज्य के सभी वर्गों के लोगों का पूरा ध्यान रखते हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की सहायता के लिए आशीर्वाद योजना (Ashirvad Scheme) चला रहे हैं। मान सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत संगरूर (Sangrur) जिले के लिए 2.08 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर संगरूर संदीप ऋषि ने शेयर की है। डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि यह राशि अनुसूचित जातियों के 408 लाभार्थियों को वितरित की जाएगी, जिससे उन्हें विवाह के समय आर्थिक सहायता मिल सके। आशीर्वाद योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान ने केजरीवाल की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र

बैंक खातों में ट्रांसफर होगी रकम
डिप्टी कमिश्नर संगरूर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi) ने आगे कहा कि इस योजना का प्रमुख उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में उनके खर्च को कम करना है। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि आशीर्वाद योजना के तहत प्राप्त राशि को जल्द से जल्द लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
डीबीटी मोड के माध्यम से होगा भुगतान
इस विषय में और जानकारी देते हुए जिला सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी सुखसागर सिंह ने कहा कि प्राप्त राशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मोड के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया ज रहा है। इस प्रक्रिया से पूरी योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और बाहरी हस्तक्षेप को रोकने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab में खुले 881 आम आदमी क्लिनिक, 2.20 करोड़ लोगों को मिला फ्री इलाज
बेटियों का भविष्य होगा सुरक्षित
डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक पंजाब की मान सरकार की आशीर्वाद योजना का उद्देश्य केवल विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि यह सहायता गरीब परिवारों की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का भी एक प्रयास है। यह योजना सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाई जा रही है।
