Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए राज्यभर में आयोजित होंगे विशेष मेगा रोजगार कैंप

पंजाब
Spread the love

Punjab की मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ का राज्य की महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) प्रदेश के विकास के साथ-साथ का राज्य की महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में विशेष मेगा रोजगार कैंप (Special Mega Employment Camp) आयोजित करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में इन कैंपों (Camps) की शुरुआत होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला और गुरदासपुर जिलों से की गई है।
ये भी पढ़ेः Punjab में राष्ट्रीय लोक अदालत: 365 बेंचों ने 3.54 लाख मामलों की सुनवाई

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार न केवल महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है, बल्कि उनके सशक्तिकरण के लिए भी कार्य कर रही है।

बरनाला में महिला उम्मीदवारों ने दिए इंटरव्यू

बरनाला जिले में आयोजित कैंप (Camps) में 370 से अधिक महिला उम्मीदवारों ने 12 कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया। इस दौरान 88 लड़कियों का आई.बी.एम और माइक्रोसॉफ्ट के मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने इस कैंप में हिस्सा लिया, जिनमें बैंकिंग, बीमा, टेक्सटाइल, कंप्यूटर और कास्मेटिक्स शामिल थे। 241 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया, जबकि 8 को मौके पर नौकरी के पत्र भी दिए गए। इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अगली भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

गुरदासपुर में मेगा प्लेसमेंट कैंप में 465 महिलाओं ने लिया हिस्सा

गुरदासपुर जिले में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप (Mega Placement Camp) में 465 महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों ने अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया, जिनमें वेयरहाउस क्लर्क, मशीन ऑपरेटर, टैली कॉलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, इंश्योरेंस एडवाइज़र, लोन एडवाइज़र और वेलनेस एडवाइज़र जैसे पद शामिल थे। इस दौरान 356 महिलाओं को चुना गया।

होशियारपुर में 1500 से अधिक उम्मीदवारों ने लिया भाग

होशियारपुर जिले में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप (Mega Placement Camp) में 400 खाली पदों के लिए 1500 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। इस कैंप में 204 उम्मीदवारों को मौके पर नौकरी मिली और 412 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के अंतिम दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके अलावा, 54 उम्मीदवारों ने आई.बी.एम और माइक्रोसॉफ्ट के लिए और 57 ने रेड क्रॉस के लिए रजिस्टर किया। पी.एन.बी ग्रामीण स्व-रोज़गार प्रशिक्षण संस्था ने इस मौके पर स्व-रोज़गार के लिए कर्ज की सुविधा के बारे में जानकारी दी।

श्री मुक्तसर साहिब में 1134 महिला उम्मीदवारों ने दिए इंटरव्यू

श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप (Mega Placement Camp) में लगभग 14 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 1134 महिला उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें से 578 महिला उम्मीदवारों को विभिन्न नौकरियों के लिए चुना गया।

ये भी पढ़ेः Punjab: स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनेगा पंजाब: CM Mann

कैंपों में मुफ्त कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन

इन कैंपों में उम्मीदवारों को मुफ्त कोर्सों (मुफ्त कोर्सों) के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया गया, जिनमें डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सुरक्षा, अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग, और ए.आई. तकनीकों के कोर्स शामिल थे। स्व-रोज़गार से संबंधित 11 विभागों ने महिलाओं को आसान कर्ज के बारे में जागरूक करने के लिए स्टाल लगाए। इसके तहत 10 महिलाओं को कर्ज मंजूरी पत्र दिए गए और 10 स्व-सहायता समूहों को 1.5-1.5 लाख रुपये की राशि दी गई।

इसके साथ ही, रोज़गार ब्यूरो द्वारा 30 विद्यार्थियों को जी.एस.टी प्रैक्टिशनर के तौर पर प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट दिया गया, जिससे महिलाएं जी.एस.टी फाइलिंग और अन्य क्षेत्रों में नौकरियों के लिए तैयार हो सकेंगी।