Senior TV journalist Ajay Azad has resigned from News24

Ajay Azad: न्यूज24 के आउटपुट एडिटर का इस्तीफा..कहां जा रहे हैं अजय आजाद

TV
Spread the love

Ajay Azad: वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजय आजाद ने हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24(News24) से इस्तीफा दे दिया है। अजय आजाद पिछले 6 साल से एडिटोरियल हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनकी जगह मानक गुप्ता को प्रमोट करके चैनल का नया मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। अजय आजाद की नई पारी के बारे में फिलहाल कुछ जानकारी नहीं पाई है हालांकि कुछ दिन तक वो आराम के मूड में हैं।

अजय आजाद को टीवी मीडिया के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। पूर्व में वह ‘न्यूज24’ के अलावा ‘टीवी9 भारतवर्ष’, ‘इंडिया टीवी’, ‘ईटीवी’, ‘महुआ’, ‘जी न्यूज’ व ‘इंडिया न्यूज’ में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

मूल रूप से सिवान (बिहार) के रहने वाले अजय आजाद लंबे समय तक राणा यशवंत की ‘महुआ’ और ‘इंडिया न्यूज’ टीम का हिस्सा रहे, लेकिन काफी पहले उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ से विदाई लेकर ‘न्यूज 24’ जॉइन कर लिया था। इसके बाद ‘टीवी9 भारतवर्ष’ और ‘इंडिया न्यूज’ से होते हुए ‘न्यूज24’ में उनकी फिर वापसी हुई। अब देखना है कि अजय आजाद अपनी नई पारी कहां शुरू करते हैं।