मुख्यमंत्री बोले– दुख की इस घड़ी में सरकार साथ है
Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियालां गांव में शुक्रवार देर रात एक LPG टैंकर में हुए भीषण विस्फोट ने भारी तबाही मचाई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों से अधिक लोग घायल हैं। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के लिए इतने रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी: CM भगवंत सिंह मान
CM भगवंत मान का ऐलान
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘जिला होशियारपुर के गांव मंडियालां में देर रात LPG गैस से भरे एक टैंकर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हुई और कई लोग घायल हैं। पंजाब सरकार मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और घायलों का इलाज मुफ्त करवाएगी।’ उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा कंपाउंडिंग फीस की वसूली में 121 प्रतिशत की वृद्धि
बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे 15 लोगों को विशेष अस्पतालों में रेफर किया गया। SDM गुरसिमरनजीत कौर ने कहा कि 30 लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ का इलाज सिविल अस्पताल में और कुछ का निजी अस्पतालों में चल रहा है। दहशत के कारण गांव को खाली करवाया गया, और प्रभावित लोगों को गुरुद्वारे में ठहराया गया, जहां उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई।
