Punjab

Punjab: श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश: Harjot Bains

पंजाब राजनीति
Spread the love

प्रोजेक्ट की साप्ताहिक समीक्षा करने का कैबिनेट मंत्री ने लिया निर्णय

Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे प्रोजेक्ट (Shri Kiratpur Sahib-Nangal Highway Project) को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्णय लिया और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।

Pic Social Media

आपको बता दें कि पंजाब सिविल सचिवालय-1 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI), केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंस ने इस हाईवे को चार-मार्गी बनाने को एक ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ (Dream Project) करार दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में शिक्षा क्रांति आप के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड परिणाम:शानदार नतीजे- CM मान

पंजाब-हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण कड़ी

मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने इस हाईवे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मार्ग पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विशेष रूप से श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी जैसे पवित्र स्थानों के कारण इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क को चार-मार्गी करना आवश्यक है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: धान सीजन से पहले मान सरकार का पावर प्लान तैयार, किसानों को रोज़ इतने घंटे मिलेगी बिजली

परियोजना को मिल चुकी है मंजूरी

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने साल 2022 से इस परियोजना को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ दो बैठकों के बाद दिसंबर 2024 में इस परियोजना को औपचारिक मंजूरी मिली। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब यह प्रोजेक्ट कार्यान्वयन के लिए तैयार है।