Punjab

Punjab: स्टूडेंट्स के लिए पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानिए क्या है फैसला?

पंजाब
Spread the love

Punjab सरकार ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिससे राज्य भर में खुशी की लहर है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने छात्रों (Students) के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिससे राज्य भर में खुशी की लहर है। बता दें कि, पंजाब सरकार (Punjab Government) के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग (Training Department) ने जिला संगरूर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक मास काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग (Education Department) के सहयोग से तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ेः Punjab Police की बड़ी कार्रवाई, नार्को और आर्म्स तस्करी में 2 गिरफ्तार

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि संगरूर (Sangrur) के जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी सिम्पी सिंगला (Simpy Singla) ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी हाई सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेः Punjab के 3 जिलों में लागू होगा 5.31 करोड़ रुपये का HF गायों की दुग्ध उत्पादन क्षमता प्रोजेक्ट

करियर काउंसलिंग (Career Counselling) के दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, प्रवेश परीक्षाएं, सेना भर्ती, कौशल विकास प्रशिक्षण और स्व-रोजगार (Self-Employment) के अवसरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। अब तक, विभिन्न शिक्षा ब्लॉक के 13 स्कूलों के 1444 छात्रों को सामूहिक काउंसलिंग के तहत करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन दिया जा चुका है।