Punjab सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
Punjab News: पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को विभिन्न प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन (Online) तस्दीक करने का अधिकार दिया है। इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेः Punjab News: नौजवानों को 50 हजार और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी- CM Mann
लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जरेवाल ने बताया कि सरकार ने लोगों की परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से यह नई पहल की है। इसके तहत अब विभिन्न प्रमाणपत्रों जैसे कि रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आमदनी प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट और वृद्धावस्था पेंशन आदि के आवेदन सीधे पार्षदों, सरपंचों और नंबरदारों को ऑनलाइन भेजे जाएंगे।
डीसी जतिंदर जरेवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य सरपंचों और नंबरदारों को सौंपा गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में पार्षदों को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रमाणपत्रों की तस्दीक आसानी से हो सकेगी। सरकार के इस कदम से जनता में खुशी की लहर देखी जा रही है।
