Raghav Chadha ने कहा- यह मेरे लिए ‘बैक टू स्कूल’ जैसा अनुभव होगा, जहां मुझे वैश्विक विशेषज्ञों और नेताओं से सीखने का अवसर मिलेगा।’
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (MP Raghav Chadha) को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (Harvard Kennedy School) ने अपने ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम (Global Leadership Program) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह आमंत्रण राजनीति, नवाचार और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान की वैश्विक स्तर पर मान्यता का प्रतीक माना जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab News: नौजवानों को 50 हजार और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी- CM Mann
हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (Harvard Kennedy School) हर वर्ष कुछ चुनिंदा वैश्विक नेताओं को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर देता है। यह कार्यक्रम सार्वजनिक नीति, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व पर गहन अध्ययन और विचार-विमर्श का मंच प्रदान करता है। 5 से 13 मार्च तक बोस्टन, कैम्ब्रिज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया भर के शीर्ष नेता, नीति निर्माता और विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्रित होकर वैश्विक राजनीति, नेतृत्व और नीतिगत नवाचारों पर चर्चा करेंगे।
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का निमंत्रण पाकर मैं बेहद सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए ‘बैक टू स्कूल’ जैसा अनुभव होगा, जहां मुझे वैश्विक विशेषज्ञों और नेताओं से सीखने का अवसर मिलेगा।’
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण से भारत की नीतिगत चुनौतियों को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद करेगा। उनका मानना है कि इस अनुभव से वे भारत के नीति निर्माण में और अधिक प्रभावी योगदान दे सकेंगे।
गौरतलब है कि विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने भी राघव चड्ढा को 40 वर्ष से कम उम्र के “यंग ग्लोबल लीडर” के रूप में सम्मानित किया था। यह खिताब उन युवा नेताओं को दिया जाता है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रभावशाली नेतृत्व कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारी यूनियनों की जायज मांगें होंगी जल्द से जल्द पूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्यक्रम में भागीदारी से न केवल राघव चड्ढा को व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से लाभ होगा, बल्कि यह भारत के वैश्विक प्रतिनिधित्व को भी मजबूत करेगा। कार्यक्रम के तहत उन्हें रणनीतिक निर्णय लेने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और भारत की प्रमुख समस्याओं के समाधान खोजने में मदद मिलेगी।
इस आमंत्रण के साथ राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली नीति निर्माता और युवा नेता के रूप में नई पहचान मिली है, जिससे भविष्य में भारत की नीतिगत दिशा को मजबूती मिलने की संभावना है।
