Punjab

Punjab सरकार का उद्योग क्षेत्र को लेकर बड़ा कदम, इन सेक्टरों के लिए बनेगी 22 कमेटियां

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने उद्योगों (Industries) को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Minister Sanjeev Arora) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि राज्य सरकार विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों (Industrial Sectors) के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित करेगी। प्रत्येक सेक्टर के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें 8 से 10 सदस्य होंगे। ये कमेटियां दो वर्षों के लिए काम करेंगी और हर कमेटी का नेतृत्व एक चेयरमैन करेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab News: ग्रीन ऊर्जा की ओर कदम 4 जिलों की अनाज मंडियों में 24.5 करोड़ रुपये की लागत से लगेंगे सोलर प्रोजेक्ट

45 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

मंत्री संजीव अरोड़ा (Minister Sanjeev Arora) ने कहा कि प्रत्येक कमेटी को अपनी पहली रिपोर्ट 45 दिनों के भीतर सरकार को सौंपनी होगी। इन कमेटियों के सुझावों के आधार पर नई उद्योग नीति लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत बदलाव किए जाएंगे। मंत्री अरोड़ा ने यह भी जोड़ा कि एक सेक्टर के लिए उपयुक्त नीति दूसरे सेक्टर के लिए प्रभावी नहीं हो सकती, इसलिए प्रत्येक सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप नीतियां तैयार की जाएंगी।

22 कमेटियों का गठन

सरकार कुल 22 कमेटियों का गठन कर रही है। टेक्सटाइल (Textile) जैसे बड़े सेक्टर के लिए तीन कमेटियां बनाई गई हैं, जबकि अन्य सभी सेक्टरों के लिए एक-एक कमेटी होगी। इस पहल का उद्देश्य हर उद्योग को उसकी जरूरतों के अनुसार सहायता प्रदान करना और पंजाब की औद्योगिक नीतियों को अधिक प्रभावी व क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: भगवंत सिंह मान की केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात

कारोबारियों के लिए फायदेमंद

यह कदम पंजाब के कारोबारियों (Businessmen) के लिए लाभकारी साबित होगा, क्योंकि सेक्टर-विशिष्ट कमेटियां उनकी समस्याओं और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझकर सरकार को सुझाव देंगी। इससे राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।