16 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
सावन का महीना चल रहा है, जिसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों की जगह बदलेगी, जिसका सीधा असर 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 जुलाई को देर रात 9 बजकर 2 मिनट तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल 4 बजकर 50 मिनट तक उत्तरभाद्रपदा रहेगा, जिसके बाद रेवती का आरंभ होगा। इस बीच शाम 5 बजकर 40 मिनट पर सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा।

मेष राशि (Aries) आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ किसी पुराने प्रोजेक्ट की सफलता आर्थिक लाभ दे सकती है। यात्रा से सामान्य लाभ होगा, विशेषकर व्यापारिक संदर्भ में। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद कानूनी पेचीदगी बढ़ा सकता है। व्यवहार संयमित रखें। संध्या के बाद योजना से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है, पर सामाजिक जुड़ाव से प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझता दिख रहा है। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा आवश्यक करें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी।
ये भी पढ़ेंः Malavya Yog: 500 साल बाद मालव्य योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मिथुन राशि (Gemini) बुध द्वितीय भाव में है और चंद्रमा नवम में, आर्थिक स्थिति थोड़ी असंतुलित हो सकती है। परिजनों से बिछोह या मनमुटाव से मानसिक तनाव रह सकता है, जो कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। राजनैतिक या प्रशासनिक कार्यों में रुकावटें रहेंगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण कार्य या निवेश की योजना बन सकती है। सत्कर्मों के फलस्वरूप आर्थिक संतुलन लौटेगा। रात को किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में लाभप्रद उपस्थिति संभव है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। आपका महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के लिए आप कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। माताजी आपको को काम सौंपे, तो आप उसको लेकर लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) आज मिश्रित परिणामों का दिन है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी, जिससे भविष्य में व्यावसायिक लाभ हो सकता है। कार्यों में सजगता जरूरी है, विशेषकर यदि आप पदोन्नति की राह पर हैं। विरोध और बाधाओं के बावजूद आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोग आज किसी विशेष डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। निवेश निर्णय सोच-विचार के बाद लें।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपना कामों को समय से निपटाएंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन आप अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। काम को लेकर आपकी मेहनत अधिक रहेगी।
तुला राशि (Libra) राशि स्वामी शुक्र सांसारिक सुखों की वृद्धि कर रहा है। व्यापार में आज विशेष लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी आर्थिक निर्णयों में सहायक रहेगा। उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, विशेषकर वे लोग जो कला, सौंदर्य या परामर्श क्षेत्र से जुड़े हैं। रात्रि में किसी मूल्यवान वस्तु की हानि या चोरी का योग है- सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपको किसी अजनबी से कोई पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ेंः Shanidev: शनि लाएंगे बड़ा बदलाव, दिवाली तक इन राशियों का होगा धन लाभ!
मकर राशि (Capricorn) आज कोई नई डील अचानक आर्थिक लाभ दिला सकती है। हालांकि परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से मानसिक असंतुलन रह सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा, लेकिन मानसिक तनाव के कारण गलती की संभावना रहेगी, सतर्क रहें। किसी मित्र की निवेश योजना से प्रभावित होकर कोई जोखिम भरा कदम न उठाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी और आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरे कोशिश करेंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) शनि के उदय और चंद्रमा के प्रथम भाव में होने से आज आर्थिक दृष्टि से बड़ी सफलता मिल सकती है। अचानक बड़ी रकम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कोई प्रमोशन या बोनस मिलने के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा तनाव अब समाप्त होगा। रात्रि में घूमने-फिरने से मनोबल बढ़ेगा। निवेश के लिए शुभ दिन है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप अपने खर्चो को नियंत्रण में कोशिश करने की कोशिश करें, जिनके लिए आपको बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। घर आदि की कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
