Punjab

Punjab सरकार ने उद्योगपतियों को दी सौगात, CM मान-केजरीवाल ने ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ का किया शुभारंभ

पंजाब राजनीति
Spread the love

45 दिन में मिलेंगी सभी मंजूरियां

Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने उद्योगपतियों और निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ (Fast Track Punjab Portal) का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य में औद्योगिक निवेश से जुड़ी सभी जरूरी मंजूरियां सिर्फ 45 दिनों के भीतर मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस पोर्टल का उद्घाटन किया।

घर बैठे मिलेगा उद्योग लगाने का रास्ता

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि यह पोर्टल उद्योगपतियों के लिए एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जहां से वे कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अब उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Punjab में नशे के खिलाफ CM Mann की बड़ी जंग, 9500 से ज्यादा केस, 16 हजार गिरफ्तार, 11 हजार करोड़ की ड्रग मनी जब्त

Pic Social Media

इंडस्ट्री को लेकर शुरू से रहा है सरकार का फोकस

पंजाब सरकार (Punjab Government) का कहना है कि उसने शासन में आने के बाद से ही इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें की हैं। इन्वेस्ट पंजाब के तहत अलग से कार्यालय स्थापित किया गया है, जहां उद्योग लगाने की इच्छा रखने वाले निवेशक जमीन देखने के बाद आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 से 17 दिनों के भीतर प्राथमिक मंजूरियां दी जाती हैं और उसी कार्यालय में रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी की जाती है।

अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रूप में तब्दील किया जा रहा है, जिससे समय की बचत के साथ-साथ निवेशकों को बेवजह की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।

88,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 4 लाख रोजगार

सरकार का दावा है कि उनके कार्यकाल में अब तक पंजाब में 88,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है, जिससे करीब 4 लाख लोगों को रोजगार मिला है। सरकार ने नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति, ग्रीन स्टांप पेपर, और सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम जैसी सुविधाएं लागू की हैं। इसके अलावा नियमों को सरल बनाकर निवेश को और आकर्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब में पहले होती थी स्वार्थ की राजनीति: CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा, ‘हमारी सरकार ने दिखाया है कि अगर नीयत साफ हो, तो विकास को रफ्तार दी जा सकती है। यह पोर्टल पंजाब को उद्योग जगत के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बनाएगा।’