Punjab

Punjab में नशे के खिलाफ CM Mann की बड़ी जंग, 9500 से ज्यादा केस, 16 हजार गिरफ्तार, 11 हजार करोड़ की ड्रग मनी जब्त

पंजाब राजनीति
Spread the love

मंत्री हरपाल चीमा ने कहा- सीएम मान के नेतृत्व में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ और सख्त कार्रवाई से जल्द नशा मुक्त होगा पंजाब

Punjab News: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने कि राज्य में NDPS एक्ट के तहत अब तक 9580 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं और करीब 16,348 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके साथ ही 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग मनी (Drug Money) भी जब्त की गई है।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी ताकत के साथ नशे के खिलाफ युद्ध लड़ रही है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब नशामुक्त राज्य कहलाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में नशा छोड़ने के लिए इलाज करा रहे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसे देखते हुए सरकार ने 1,000 अतिरिक्त बेड और 200 मनोचिकित्सकों की व्यवस्था की अनुमति दी है। ये सुविधाएं सरकारी और निजी अस्पतालों दोनों में उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: अकालियों ने राजनीतिक और धार्मिक तौर पर पंजाब को लूटा

‘नशा मुक्ति यात्रा’ से गांव-गांव तक जागरूकता

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 7 मई से ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत की, जो राज्य के हर गांव और नगरपालिका वार्ड तक पहुंचेगी। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के जलालपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नशे की लत को पूरी तरह खत्म करके पंजाब को खेलों का केंद्र, उद्योगों का हब और युवाओं को रोजगार देने वाला राज्य बनाएगी।

विपक्ष पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने इस मौके पर पूर्ववर्ती सरकारों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग खुद को राजा और महाराजा समझते थे, उन्होंने आम लोगों की पीड़ा को कभी नहीं समझा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ के लिए राज्य को गर्त में ढकेला, लेकिन अब पंजाब की पूरी सरकार जनता के साथ है और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का हल निकाल रही है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: वजीफों में घोटाला करके एस.सी. विद्यार्थियों के अधिकारों पर डाका मारा

मेथनॉल पर कड़े नियम की मांग

मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने जहरीली शराब पर रोक लगाने के लिए मेथनॉल पर कड़े नियम लागू करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अवैध शराब पीने से 17 लोगों की जान चली गई थी और कई गंभीर रूप से बीमार हुए थे। सरकार अब इस पर भी सख्त रुख अपना रही है।