Punjab के CM मान का बड़ा बयान..पंजाब को बनाएंगे नंबर-1 राज्य

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Mann News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ा बयान दिया है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब को नंबर-1 राज्य बनाएंगे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 शुरू हो गया है। अब तक 2 चरणों के मतदान (Vote) संपन्न हो चुके हैं। अभी 5 चरणों के मतदान बाकी है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब (Punjab) में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतर गए हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab और पंजाबियों से किए सारे वादे पूरे होंगे: CM मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब के संगरूर (Sangrur) में रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का भारी समर्थन देख कर कहा जा सकता है कि संगरूर में ‘आप’ पार्टी की जीत तय है। सीएम मान ने रोड शो कर ‘आप’ प्रत्याशी गुरमीत मीत हेयर (Gurmeet Meet Hair) के लिए वोट मांगे।

ये भी पढ़ेः पंजाब के CM मान का बड़ा दावा..AAP के समर्थन के बिना नहीं बन सकती केंद्र में सरकार

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। संगरूर में ‘आप’ प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं। जीतेगा गुरमीत, जीतेगा संगरूर।