Punjab

Punjab: मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पल्लनपुर में नवीनीकृत इंस्पेक्शन हट का किया उद्घाटन

पंजाब राजनीति
Spread the love

वन विभाग की गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Punjab News: पंजाब के वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchak) ने पठानकोट जिले के गांव पल्लनपुर (Pallanpur) में नवीनीकृत इंस्पेक्शन हट का उद्घाटन किया। इस पर्यावरण-अनुकूल पहल पर करीब 70 लाख रुपये की लागत आई है। हट (Hut) के पीछे एक हरा-भरा रमणीय मार्ग भी विकसित किया गया है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों को देखने और ताजी हवा का आनंद लेने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा। पढ़िए पूरी खबर…

मिर्जापुर में भी रेस्ट हाउस का होगा नवीनीकरण

मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchak) ने कहा कि मिर्जापुर में भी रेस्ट हाउस का नवीनीकरण कर इसे नया स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार वन विभाग (Forest Department) की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में विभाग इस साल 3.5 करोड़ फलदार वृक्ष लगाने की योजना बना रहा है। यह पहल राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार का बड़ा फैसला, एससी परिवारों का 68 करोड़ का कर्ज होगा माफ

पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा

मंत्री कटारूचक्क (Minister Kataruchak) ने आगे कहा कि पठानकोट के धार ब्लॉक में एक गेस्ट हाउस और हरीके में एक नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इसके अलावा, ढोलबाहा में भी विकास केंद्रित योजनाएं बनाई जा रही हैं। इन प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने यह भी कहा कि वन विभाग के 378 ठेका कर्मचारियों को नियमित किया गया है। सीएम भगवंत सिंह मान जल्द ही इन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘क्या अब वन नेशन, वन हसबैंड की स्कीम है?’

उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख मुख्य वन पाल धर्मेंद्र शर्मा, एपीसीसीएफ-कम-सीईओ पनकैंपा सौरव गुप्ता, सीसीएफ (हिल्स) निधि श्रीवास्तव, सीसीएफ (वाइल्डलाइफ) सागर सेतिया, सीएफ शिवालिक सर्कल कन्नन और डीएफओ मोहाली कंवरदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।