Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने गदर आंदोलन के महानायक शहीद सरदार करतार सिंह सराभा (Martyr Sardar Kartar Singh Sarabha) और 6 अन्य क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर योद्धाओं को उनके साहस और राष्ट्रभक्ति के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब सरकार का बड़ा कदम- आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण पर फोकस, जल्द मिलेंगे स्मार्टफोन
सीएम मान का संदेश
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘गदर आंदोलन के महानायक शहीद सरदार करतार सिंह सराभा जी सहित सात गदर योद्धाओं की शहादत को हम कोटि-कोटि नमन करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन क्रांतिकारी योद्धाओं को उनके साहस और राष्ट्र प्रेम के लिए सदैव याद किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब कैबिनेट ने CM मान की अगुवाई में 24 नवंबर को आनंदपुर साहिब में विशेष विधानसभा सत्र मंजूर किया
देशभक्ति और सम्मान का संदेश
सीएम मान (CM Mann) की यह पहल न केवल ऐतिहासिक क्रांतिकारियों के योगदान को याद करने का संदेश देती है, बल्कि युवाओं के बीच देशभक्ति की भावना को भी जागृत करती है। मुख्यमंत्री मान ने अपने शब्दों के माध्यम से स्पष्ट किया कि ऐसे क्रांतिकारी हमेशा पंजाब और पूरे भारत के इतिहास में याद किए जाएंगे।
