Punjab

Punjab: CM मान ने छेड़ी ड्रग्स के खिलाफ जंग, लगाए गए 12000 अधिकारी, 750 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब
Spread the love

Punjab: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, नशा मुक्त पंजाब के लिए सख्त निर्देश

Punjab News: पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत सिंह मान का सपना पंजाब को नशा मुक्त राज्य (Drug Free State) बनाना भी है। जिसको लेकर एक बार फिर से पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ सरकार का सबसे बड़ा अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसको लेकर सभी जिलों के डीसी और एसएसपी (SSP) के साथ बैठक की और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए त्वरित और कठोर कार्रवाई करें। सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देश के बाद से ही पूरे पंजाब में युद्ध नशिया विरुद्ध (Yuddh Nashiya Viruddh) के तहत बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 12,000 से भी ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर 750 से ज्यादा ठिकानों पर ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
ये भी पढे़ंः Punjab पुलिस ने 6 पिस्टल सहित जग्गू भगवांपुरिया गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार

Pic Social Media

नशा तस्करों को खत्म करके ही लेंगे दम-सीएम मान

इस मुहिम के तहत पंजाब के सभी जिलों में डीसी और एसएसपी द्वारा गठित विशेष टीमों ने ड्रग माफियाओं के अड्डों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें तड़के से ही ड्रग तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी भी कीमत पर रुकेगा नहीं और नशा तस्करों को पूरी तरह खत्म करके ही अब दम लिया जाएगा। पंजाब सरकार अब इस लड़ाई को जन अभियान में बदलने की योजना बना रही है ताकि नशे के जाल में फंसे युवाओं को बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस प्रशासन को यह निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करों की सप्लाई लाइनों को पूरी तरह से खत्म किया जाए और उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाए। इसके तहत नशा तस्करों की संपत्तियों को सीज करने, उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने और किसी भी सरकारी सब्सिडी या फ्री सुविधाओं से वंचित करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। लुधियाना में हाल ही में एक ड्रग तस्कर की संपत्ति ध्वस्त कर वहां लाइब्रेरी बनाने का मान सरकार ने घोषणा की थी, जिसे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, अब 31 अगस्त तक बिना NOC कराएं प्लॉट रजिस्ट्रेशन

सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दे दी है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि ड्रग्स के मामलों में लिप्त पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कमद उठाए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि इस अभियान की हर महीने समीक्षा की जाएगी और जो अधिकारी नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य को गंभीरता से नहीं लेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नशा मुक्त पंजाब बनाने को लेकर मान सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मान सरकार ड्रग माफिया को साफ साफ शब्दों में चेतावनी दे चुकी है कि या तो पंजाब छोड़ दें या अपनी अवैध गतिविधियां बंद करें, वरना सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। लुधियाना, पटियाला और रूपनगर में नशा तस्करों की संपत्तियां पहले ही ध्वस्त की जा चुकी हैं और जरूरत पड़ने पर राज्यभर में ऐसे कदम उठाए जाएंगे। पंजाब सरकार का साफ संदेश है-अब नशा माफिया का सफाया तय है।