Punjab

Punjab: CM Mann ने किया ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का उद्घाटन, 12 हजार स्कूल होंगे अपग्रेड

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: पंजाब की मान सरकार ने आज सोमवार को प्रदेश में 54 दिवसीय शिक्षा क्रांति महोत्सव की शुरुआत की।

Punjab News: पंजाब की मान सरकार ने आज सोमवार को प्रदेश में 54 दिवसीय शिक्षा क्रांति महोत्सव (Education Revolution Festival) की शुरुआत की। इस अभियान की पहली ही सुबह राज्य भर के 400 से अधिक सरकारी स्कूलों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने नवांशहर में बने स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, पंजाब पुलिस में जल्द शुरू होगी नई भर्ती

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस मुहिम के तहत सीएम मान (CM Mann) ने मंत्रियों और विधायकों को अलग-अलग स्कूलों में उद्घाटन की जिम्मेदारी सौंपी थी। उद्घाटन के दौरान सीएम भगवंत मान ने स्कूल स्टाफ, छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने चुनाव से पहले पंजाब के लोगों से दिल्ली मॉडल की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का वादा किया था।

इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए आज पंजाब के 12 हजार सरकारी स्कूलों में करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए नए बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

किस मंत्री को कहां की जिम्मेदारी मिली?

इस कार्यक्रम में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Minister Harjot Bains) ने मोहाली में विकास कार्यों का उद्घाटन किया, वहीं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के स्कूलों में उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लिया।

ये भी पढ़ेंः Punjab के गांवों को मिली नई सौगात, मान सरकार ने जारी किया 1000 किमी का टेंडर

मोहाली में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Minister Harjot Bains) ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों को मनमानी फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जो सीमा तय की गई है, निजी स्कूल उसी के दायरे में रहकर ही फीस तय कर सकते हैं।