Punjab

Punjab: CM भगवंत मान ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, पंजाब पुलिस में जल्द शुरू होगी नई भर्ती

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब में बढ़ेगी पुलिस की ताकत, CM मान ने भर्ती को दी मंजूरी

Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस में नौकरी करने का सपने देखने वाले युवाओं को सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने बड़ी खुशखबरी दे दी है। मान सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने अपनी नफरी को बढ़ाने के लिए भर्ती अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्य में पुलिस फोर्स अभी भी 80 हजार के करीब है। एक दशक पहले भी पुलिस फोर्स की गिनती 80,000 के करीब थी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस जवानों के स्थान पर पूर्व सरकारों द्वारा नई भर्ती नहीं की गई जिससे पुलिस की नफरी में कोई सुधार नहीं हुआ है।
ये भई पढ़ेंः Punjab: पंजाब में गेहूं खरीद की तैयारी पूरी, 8 लाख किसानों को मिलेगा लाभ: Lal Chand Kataruchakk

Pic Social Media

दूसरी ओर पंजाब में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है। जनसंख्या बढ़ने के कारण अपराधिक गतिविधियां भी बढ़ी। पुलिस को काफी समय से नफरी की कमी महसूस हो रही थी। यद्यपि पुलिस ने पिछले समय में नई भर्ती की है लेकिन इसके बाद भी अभी तक पुलिस फोर्स (Police Force) की नफरती पिछली जितनी ही बताई जा रही है। पंजाब चूंकि सीमावर्ती राज्य है इसलिए पुलिस की नफरी को बढ़ाना अनिवार्य है। नहीं तो सीमा पार से मिल रही चुनौतियों का सामना करना मुश्किल हो जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) ने पंजाब के 454 पुलिस स्टेशनों को अब हाईटैक व्हीकल्स दिए हैं। इससे राज्य पुलिस के कर्मचारियों की कार्यक्षमता का विस्तार होगा। सीएम भगवंत मान ने गत दिनों ही 139 नए हाईटैक व्हीकल्स पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओज. को दिए थे। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि नए व्हीकल्स मिलने से अब पुलिस की गश्त में तेजी आएगी और साथ ही पंजाब में नशों और अपराधों के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। पंजाब पुलिस ने इन दिनों नशों के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए लगातार पुलिस के आधारभूत ढांचे को सुधार किया जा रहा है। 139 नए हाईटैक वाहन मिलने के बाद पुलिस की आप्रेशनल क्षमता बढ़ कर 454 पुलिस थाने हो गई है और इसमें आने वाले दिनो में और विस्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: सैंपल जांच के लिए भेजे गए, कीटनाशक अधिनियम के तहत FIR दर्ज: Gurmeet Khudiyaan

इन हाईटैक व्हीकल्स को अत्याधुनिक सूचना तकनीक से युक्त बनाया गया है। अब पुलिस के लिए 24 घंटे चौकसी करना काफी आसान हो गया है। पंजाब पुलिस अब जल्द ही विभिन्न रैंकों में भर्ती अभियान को शुरू करने जा रही है जिसके लिए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने डी.जी.पी. गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) को हरी झंडी दे दी है।