सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुर खीरी
Talking Crow: आपने कांव-कांव करते कौवे तो बहुत देख होंगे लेकिन बाबा, ताई, दादा, चाची बोलने वाला कौवा शायद ही देखा होगा। लेकिन आज हम जिस अनोखे कौवे से आपके मिलवाने जा रहे हैं जो ये सब बोलता है। अपने मालिक के एक-एक सवाल का जवाब भी देता है।
ये भी पढ़ें: Best Handwriting: दुनिया की सबसे खूबसूरत हैंड राइटिंग वाली स्टूडेंट
महाराष्ट्र में पालघर (Palghar) से अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कौआ इंसानों की तरह बोलता नजर आ रहा है. यह कौवा यहां रहने वाले मुकने परिवार को घायल हालत में मिला था, जो अब परिवार का सदस्य बन चुका है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पालघर के वाडा तहसील के गारगांव गांव का है. यहां रहने वाले मांगल्या मुकने को कुछ समय पहले एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में 15 से 20 दिन का एक कौआ मिला था. उन्होंने उसे घर लाकर न केवल उसका इलाज किया, बल्कि अपने परिवार का सदस्य बना लिया. मुकने परिवार के बच्चों ने उसे प्यार से खाना खिलाना शुरू किया. धीरे-धीरे वह कौआ उनके साथ घुल-मिल गया और कंधों पर बैठकर खेलने लगा.
