Punjab में आम आदमी पार्टी की सुनामी..पूरा विपक्ष उड़ेगा: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 को देखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए ‘आप’ पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार (Election Campaign) कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: जनता का प्यार और आशीर्वाद जीत में बदलेगा: हरजोत बैंस

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि ओपीएस (OPS) पर मुलाजिमों से बात जारी है। बजट देख रहे हैं। हर पार्टी आगे बढ़ती है, हम भी आगे बढ़ रहे हैं। मैंने अकाली दल के लिए कहा था कि 1920 में शुरू हुआ, 2019 में खत्म हो जाएगा। इस पार्टी की 99 साल की लीज थी।

महिलाओं को 1000 जल्द देंगेः सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि महिलाओं (Women) को 1000 भी जल्द देंगे। हम लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं। सीना ठोक के ईमानदारी से काम करते हैं। जिससे हर वर्ग के लोगों में फायदा पहुंच रहे हैं। हमारा मकसद लोगों के जीवन को आसान करना है। उन्हें हर सुविधा मुहैया करानी है।

ये भी पढ़ेः CM मान का विरोधियों पर हमला..कहा देश में इंकलाब आने वाला है

पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट गए हैं। पंजाब के सभी लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) पर इस बार झाड़ू चलेगी।