Punjab

Punjab: CM भगवंत मान ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर दिया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

CM Mann ने कहा कि Punjab सरकार के अथक प्रयासों के कारण राज्य में अब देश की सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है।

Punjab News: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘एक देश, एक चुनाव’ (One Nation, One Election) विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने इस विधेयक पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे एक मनमाना कदम बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से पहले ‘एक राष्ट्र, एक शिक्षा’ (One Nation, One Education) और ‘एक हेल्थकेयर’ पर काम करना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: स्पीकर संधवां ने डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, केंद्र से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यह एक मनमाना कदम है: सीएम मान

संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा, ‘यह अजीब है कि मोदी सरकार देश में एक राष्ट्र, एक शिक्षा और एक इलाज लागू करने की बजाय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लागू करने पर तुली हुई है। यह एक मनमाना कदम है, क्योंकि इससे देशभर के लोगों को कोई बड़ा लाभ नहीं होगा, बल्कि इससे सिर्फ बीजेपी के राजनीतिक मकसद पूरे होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार जन कल्याण की बजाय सिर्फ अपने लोगों की भलाई सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रही है। यह तानाशाही रवैया है, जो क्षेत्रीय पार्टियों और राज्यों के हितों के खिलाफ है।’

ये भी पढ़ेः Punjab सरकार ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन पद के लिए आवेदन पत्र मांगे

पंजाब में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि पंजाब सरकार के अथक प्रयासों के कारण राज्य में अब देश की सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है। उन्होंने राज्यवासियों की सुरक्षा को पंजाब सरकार (Punjab Government) की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा, ‘पंजाब में सामाजिक बंधन इतना मजबूत है कि यहां किसी भी बीज को उगने का मौका नहीं मिलेगा। हम किसी भी कीमत पर नफरत का बीज यहां नहीं उगने देंगे।’