मां बगलामुखी धाम के दरबार में पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान..आहुति डाल बुरी शक्तियों को किया स्वाहा

पंजाब

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार को मां बगलामुखी धाम के दरबार में पहुंचे। सीएम मान (CM Maan) ने मां बगलामुखी धाम (Maa Baglamukhi Dham) में चल रहे अखंड हवन में आहुति डाल मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। मान ने कहा कि हमारा देश धार्मिक भावनाओं का देश है। सभी धर्म अलग-अलग ढंग से पूजन करते हैं। वहीं आयोजकों ने सीएम मान का स्वागत किया।
ये भी पढ़े: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी..आदमपुर एयरपोर्ट से जल्द उड़ेंगी फ्लाइट

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा और जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे प्रार्थना की कि पूरे समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए ताकत और सामर्थ्य प्रदान करें। सीएम भगवंत सिंह मान ने जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास की।

बुरी शक्तियों को किया स्वाहा

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि 216 घंटे लगातार ये यज्ञ चला है। इस यज्ञ में बुरी शक्तियों को स्वाहा किया है। हमारा देश धर्म का देश है। सभी धर्मों का सम्मान दिया जाता है। मां बगलामुखी के धाम आने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पंजाब (Punjab) आपसी भाईचारा का प्रदेश है। कई दुश्मन प्रदेश को बिखेरने की कोशिश कर रहे है लेकिन ये पंजाब की धरती गुरुओं की धरती है। इस धरती पर नफरत का बीज नहीं बोया जा सकता है।

सीएम मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारक सांझ और सदभावना की जड़ों को हर हाल में कायम रखना हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंजाब (Punjab) के लोगों की ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्यशाली है। और यह स्थान दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है।

सीएम मान ने कहा कि वह राज्य की अमन-शांति और विकास की अरदास करने के लिए इस स्थान पर आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जनहितैषी और विकास अनुकूल नीतियों को लागू करने को प्राथमिकता दी जा रही है।