जापानी कंपनियों को पंजाब में निवेश का खुला न्योता
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज से 10 दिन के महत्वपूर्ण जापान दौरे (Japan Tour) की शुरुआत कर दी है। इस दौरान वे जापान की शीर्ष कंपनियों के साथ सीधी बातचीत करेंगे और उन्हें पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह दौरा राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और अत्याधुनिक तकनीक लाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।
जापानी कंपनियों को पंजाब में निवेश का खुला न्योता
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) जापान में उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवा क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देंगे। पहले भी उन्होंने जापानी दूतावास, जेट्रो, जेसीसीआईआई तथा पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा जैसी 25 से अधिक दिग्गज जापानी कंपनियों के साथ वर्चुअल बैठकें की थीं और सभी को पंजाब में निवेश का भरोसा दिलाया था। उनका स्पष्ट संदेश है- पंजाब निवेशकों के लिए सबसे स्थिर, विश्वसनीय और अवसरों से भरा राज्य है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मार्च 2026 में भव्य ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट’
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य 13 से 15 मार्च 2026 को आईएसबी मोहाली (ISB Mohali) में होने वाली 6वीं प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट के लिए वैश्विक स्तर पर माहौल बनाना है। इन्वेस्ट पंजाब का यूनिफाइड रेगुलेटरी मॉडल पहले ही देश-विदेश में सराहा जा चुका है, जिसमें सभी जरूरी मंजूरियां एक ही जगह और एक ही समय में मिलती हैं। सीएम मान इसी मॉडल को दुनिया के सामने रखकर पंजाब को निवेश का सबसे आसान और आकर्षक गंतव्य साबित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: बिहार-गुजरात को त्वरित निधि, पंजाब को वादे-भेदभाव का सवाल उठा
पहले भी साबित कर चुके हैं निवेश आकर्षण की क्षमता
इससे पहले सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सितंबर 2022 में जर्मनी का दौरा किया था। वहां उन्होंने कई उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों और राज्यों के उद्योगपतियों से भी मुलाकात कर निवेश को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मानसा की एस्ट्रोनॉमी लैब ने दिखाया कमाल, सरकारी स्कूल बने ISRO की नर्सरी
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) का यह जापान दौरा सिर्फ एक विदेश यात्रा नहीं, बल्कि पंजाब की युवा शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और राज्य को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर मजबूत करने की ठोस रणनीति का हिस्सा है। पंजाब अब तेजी से ‘निवेश का नया पसंदीदा गंतव्य’ बन रहा है और इसके पीछे सीएम मान का दूरगामी विजन साफ दिखाई देता है।
