Punjab

Punjab: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी, मान सरकार ने पेंशन के लिए जारी किए 3708.57 करोड़ रुपये

पंजाब
Spread the love

Punjab: पेंशन फंड में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाईः डॉ. बलजीत कौर

Punjab News: पंजाब के लाखों पेंशनधारकों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) राज्य के विकास के साथ साथ प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए मान सरकार (Mann Sarkar) समय समय पर योजना भी चलाती रहती है। इसी क्रम में सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बुजुर्ग पेंशन धारकों को जनवरी 2025 तक की पेंशन राशि के रूप में 3708.57 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने दी है।

ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब में नशे पर वार, मान सरकार के मंत्री नशा छुड़ाओ केंद्रों का कर रहे हैं लगातार निरीक्षण

Pic Social Media

इस विषय में और जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि भगवंत मान सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न वर्गों के कुल 34.09 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा एवं बेसहारा महिलाएं और आश्रित बच्चे शामिल हैं।

पंजाब में कुल 22.64 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि राज्य में कुल 22.64 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं, जिन्हें जनवरी 2025 तक की पेंशन राशि के रूप में 3708.57 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं के लिए कुल 5924.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें से चालू वित्तीय वर्ष के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए 4000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन फंड में बकाया राशि को तय समयसीमा के अन्दर पेंशनरों को जारी किया जाए। पेंशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ंः Punjab: युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत मान सरकार की नई रणनीति, स्कूलों में चलेगा विशेष कोर्स

सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्रदेश के बुजुर्ग हमारा सम्मान हैं। इसलिए, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बुजुर्गों को दी जाने वाली पेंशन निर्धारित समयसीमा के भीतर वितरित करना सुनिश्चित किया जाए।