Punjab: मान सरकार की सख्त चेतावनी, नशा तस्करों की जगह सिर्फ जेल में होगी
Punjab News: पंजाब की मान सरकार राज्य में युद्ध नशों विरुद्ध अभियान चलाकर राज्य से नशा को दूर करने का प्रयास कर रही है। इस अभियान के तहत भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) नशा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। साथ ही साथ ही मान सरकार के मंत्री समय समय पर इस अभियान की समीक्षा भी कर रहे हैं, जिससे यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके। इसी क्रम में पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के तहत संगरूर और बरनाला जिलों के सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने इन जिलों के जिला प्रशासनिक अधिकारियों और निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों (Drug de-Addiction Centers) के संचालकों के साथ भी मीटिंग की।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब के यात्रियों को बड़ी राहत, इन राज्यों के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मान सरकार (Mann Government) के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस बैठक में कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मान सरकार ने संकल्प लिया है, पंजाब सरकार एक कदम आगे बढ़कर नशे के आदी मरीजों को रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे वे दोबारा मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, हर गांव में जल्द ही 15 सदस्यीय समितियां बनाई जाएंगी, जो युवाओं को नशे के घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी और अपने क्षेत्रों में नशे की तस्करी पर नजर रखेंगी।
ये भी पढे़ंः Punjab: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को 20,000 की वित्तीय सहायता- Dr. Baljeet Kaur
मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे तस्करी बंद कर दें, अन्यथा उनका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने आगे कहा कि नशे की आदी महिलाओं के लिए अलग वार्ड बनाए जाएंगे, जिससे उनके साथ सम्मानजनक तरीके से व्यवहार किया जा सके। डॉ. बलबीर सिंह ने यह भी कहा कि इस अभियान को समाज के हर वर्ग का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है, और आने वाले कुछ महीनों में पंजाब से नशे का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
