Punjab

Punjab: पंजाब में फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों का हुआ तबादला, बदले गए 6 डिप्टी कमिश्नर

पंजाब
Spread the love

Punjab में तबादला एक्सप्रेस..बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के ट्रांसफर

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने एक बार फिस से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Prashaasanik Pherabadal) किया है। आपको बता दें कि मान सरकार ने 6 उपायुक्तों समेत 8 आईएएस अधिकारियों (IAS officers) के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कोमल मित्तल को मोहाली का डिप्टी कमिश्नर (Deputy Commissioner) नियुक्त किया गया है। वह आशिका जैन की जगह लेंगी, जिन्हें होशियारपुर का डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी गी गई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब से चंडीगढ़ का सफर होगा आसान, होने जा रहा है यह बड़ा काम

वहीं पूनमदीप कौर फरीदकोट की नई डिप्टी कमिश्नर बनाई गई हैं, जबकि टी. बेनिथ को बरनाला का डिप्टी कमिश्नर का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि अंकुरजीत सिंह को नवांशहर का उपायुक्त और विराज श्यामकर्ण तिड़के को मलेरकोटला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार को पंजाब राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं परमिंदर पाल सिंह मोहाली नगर निगम के नए आयुक्त होंगे।

इससे पहले 21 IPS अधिकारियों का हुआ था तबादला

आपको बता दें कि पंजाब में इससे पहले बीते शुक्रवार बड़ा फेरबदल हुआ था। जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 21 अधिकारियों के ट्रांसफर एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे। इनमें कई जिलों के पुलिस प्रमुखों का तबादला भी शामिल था। लुधियाना रेंज की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) धनप्रीत कौर का भी तबादला हुआ था, जिन्हें स्वपन शर्मा के स्थान पर जालंधर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार की ऑनलाइन NRI मिलनियों से एन.आर.आई. पंजाबियों को मिल रहा त्वरित समाधान

सरकारी आदेश के अनुसार, पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) जगदाले नीलांबरी को लुधियाना रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वहीं जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा को फिरोजपुर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अतिरिक्त आईजी गुरमीत चौहान को सौम्या मिश्रा के स्थान पर फिरोजपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।

पंजाब, चंडीगढ़ के एआईजी, कार्मिक-द्वितीय अखिल चौधरी को तुषार गुप्ता के स्थान पर श्री मुक्तसर साहिब का एसएसपी नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक उनकी नियुक्ति बाद में जारी की जाएगी। एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा को पंजाब, चंडीगढ़ के एआईजी कार्मिक-प्रथम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह को मोहाली इंटेलिजेंस एआईजी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी हरीश कुमार ओमप्रकाश को मोहाली इंटेलिजेंस एआईजी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।