CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान..2 टोल प्लाजा जल्द होंगे बंद

Trending पंजाब

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार 2 और टोल प्लाजा बंद (Toll Plaza Closed) करने जा रही है। सीएम भगवंत मान ने इसका ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर किया। सीएम मान ने X पर लिखा कि पंजाब (Punjab) में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे दो और टोल बंद कर दिए जाएंगे। जानिए कौन-कौन दो टोल प्लाजा जल्द बंद होंगे।
ये भी पढ़ेः Punjab: ड्यूटी पर मौजूद पत्रकार बैलेट से डाल पाएंगे वोट: EC

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब में मान सरकार (Mann Sarkar) लगातार टोल प्लाजों को बंद करने में लगी है। पिछले साल से अब तक राज्य से संबंधित 8 से ज्यादा टोल प्लाजे सीएम भगवंत मान ने बंद कर दिए हैं।

सीएम मान (CM Maan) ने ट्वीट करते हुए बताया कि लुधियाना से बरनाला वाया..रायकोट.. महल कलां में दो टोल प्लाजा हैं.. 1. मुल्लांपुर के पास गांव के इलाके में.. 2. गांव महल कलां में, ये दोनों टोल एक ही कंपनी के हैं।

कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए एक्सटेंशन (Extension) देने की मांग की थी। कंपनी की यह मांग पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं की है। ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।”

Pic Social Media

जानिए कितने टोल प्लाजा बंद किए जा चुके

पंजाब सरकार (Punjab Government) टोल प्लाजा की लूट को रोकने के लिए काफी गंभीर है। अब तक राज्य सरकार की तरफ से 12 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं सीएम भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि टोल प्लाजा (Toll Plaza) की लूट नहीं चलने दी जाएगी। आम लोगों पर किसी भी तरह का वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा। सरकार ने अब तक किसी भी कंपनी को समय बढ़ाने के लिए मंजूरी नहीं दी है। इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि अप्रैल से ही नए टोल रेट भी लागू होने वाले थे।