केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस को फिर से किया जाए बहाल
Punjab News: दिल्ली में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission) को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सुरक्षा में पंजाब पुलिस को फिर से तैनात करने की मांग की है। सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 15 जनवरी से अब तक अरविंद केजरीवाल पर कई जानलेवा हमलों की कोशिशों को नाकाम किया है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा (Security) से पंजाब पुलिस को हटाया गया।’ पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर CM मान का बदला प्रोग्राम, जानिए अब कहां करेंगे ध्वजारोहण
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि 15 जनवरी को पंजाब पुलिस को केजरीवाल (Kejriwal) पर हमले को लेकर जो इनपुट मिले थे, उन्हें दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साथ साझा किया गया था। इन हमलों के लगातार मिल रहे इनपुट को ध्यान में रखते हुए, गृह मंत्रालय ने पहले पंजाब पुलिस की सुरक्षा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और फिर चुनाव आयोग से केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस को हटा लिया गया।
बंगाल पंचायत चुनाव में भेजे गए थे पंजाब पुलिस जवान
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि हाल ही में बंगाल में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे फोन पर बात की और केंद्र की पुलिस पर विश्वास न होने की बात कही। ममता बनर्जी ने पंजाब से 5 हजार पुलिस जवानों की टुकड़ी मांगी, जिन्हें चुनाव के दौरान तैनात किया गया था। इसके बदले शुल्क भी लिया गया था।
सीएम मान (CM Mann) ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अब बीजेपी के कार्यकर्ता बन चुकी है और दिल्ली चुनाव जीतने के लिए किसी भी सूरत में आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेः CM Mann ने दिल्ली के कस्तूरबा नगर में किया रोड शो, बोले-दिल्लीवालों से किए सभी वादे पूरा करेंगे केजरीवाल
पंजाब पुलिस को फिर से किया जाए बहाल: सीएम मान
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग से यह भी शिकायत की कि यदि अरविंद केजरीवाल या अन्य वरिष्ठ नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तो उन पर पत्थरों, डंडों और पेट्रोल जैसे तरल पदार्थों से हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन सबूतों के बावजूद दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में, उन्होंने आयोग से सुरक्षित माहौल प्रदान करने के साथ-साथ पंजाब पुलिस की तैनाती की बहाली का विकल्प देने की मांग की है।
