पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी ..आतंकी लखबीर लंडा का गुर्गा गिरफ़्तार

पंजाब

Punjab News: पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने जालंधर (Jalandhar) के गांव अठौला के पास 22 अक्टूबर की देर रात घर से 20 मीटर दूर ट्रैक्टर सवार किसान पर गोलियां चलाने के मामले में एक और आरोपी को पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के टच में था। उसकी पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में रूप में हुई है।

ये भी पढ़ेंः पंजाब में ED की रेड: पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत-संगत सिंह के घर पहुंची टीमें
आरोपी से पुलिस ने दो कारें, 32 बोर का पिस्टल और दो जिंदा रौद बरामद किए हैं। पुलिस ने इसे 26 नवंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। करीब चार दिन की पूछताछ में उसने कुछ खुलासे किए। जालंधर देहात पुलिस के CIA के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि आरोपी के लिंक खंगाले जा रहे हैं। जिससे पता चल सके कि आरोपी पंजाब में कितनी वारदातें कर चुका था।

विदेश में है मुख्य आरोपी

एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए लवप्रीत के लिंक पाकिस्तानी तस्करों से मिले हैं। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। इससे पहले शूटर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी रंगड़ नंगल, बटाला और अमितपाल सिंह उर्फ अमित निवासी ग्रेटर कैलाश, बटाला, अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी अमृतसर और विजय मसीह निवासी गांव शाहबाद, बटाला को भी गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ेंः पंजाब के किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी..गन्ना उत्पादक झूम उठे

केस में पुलिस ने विदेश में बैठे आरोपी हुसनदीप सिंह उर्फ हुसन और उसके पिता हरविंदर सिंह निवासी बटाला को भी नामजद किया था। विदेश में बैठे हुसनदीप और लवप्रीत की गिरफ्तारी होनी बाकी थी। बाकियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी।

विदेश भागने की तैयारी में था लवप्रीत

एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी लवप्रीत वारदात करने के बाद से कुवैत भगाने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब और चंडीगढ़ में कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। विदेश में रह रहे आकाओं के साथ मिलकर आरोपी वारदातों को अंजाम देता था।

जानिए पूरा मामला

जालंधर के लांबड़ा में गांव अठौला के पास 29 वर्षीय किसान गुरमीत सिंह को गोलियां मार दी गई थी। डॉक्टरों ने दो घंटे ऑपरेशन के बाद गुरमीत सिंह को बचा लिया था। पुलिस ने इस केस में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Read: CM Bhagwant Maan-Punjab Government-Punjab News-Latest News Punjab-Top News Punjab-Khabrimedia-Top News Delhi-Ncr