Punjab

Punjab News: खेती से इंडस्ट्री तक का सफर! अब पंजाब बनेगा भारत का नया मैन्युफैक्चरिंग हब

पंजाब राजनीति
Spread the love

मान सरकार ने दिखाया विकास का नया मॉडल

Punjab News: पंजाब, जो अपनी उपजाऊ भूमि और कृषि के लिए प्रसिद्ध रहा है, अब सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है। मान सरकार (Mann Government) की नीतियों ने पंजाब को भारत का नया मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन (Manufacturing Destination) बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। यह केवल फैक्ट्रियां स्थापित करने की बात नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं में नए अवसरों और आत्मविश्वास का संचार करने की कहानी है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

आपको बता दें कि मान सरकार (Mann Government) के कार्यकाल में मार्च 2022 से अब तक पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये आंकड़े सिर्फ संख्याएं नहीं, बल्कि 4.7 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार और उनके परिवारों के लिए बेहतर भविष्य का वादा हैं। बरनाला में IOL केमिकल्स द्वारा 1133 करोड़ रुपये का निवेश इसका जीता-जागता उदाहरण है। नेस्ले, कारगिल और डैनोन जैसी वैश्विक कंपनियां पंजाब को अपनी औद्योगिक पहचान के रूप में चुन रही हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत कर रहा है।

पारदर्शी नीतियों ने जीता विश्वास

मान सरकार (Mann Government) ने व्यापार को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिसने लालफीताशाही को खत्म कर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ‘राइट टू बिजनेस एक्ट’ में संशोधन के बाद उद्योगपतियों को जरूरी मंजूरियां 3 से 18 दिनों के भीतर मिल रही हैं। ‘पंजाब उद्योग क्रांति’ के तहत शुरू की गईं 12 नई पहलें सरकार और उद्योगों के बीच सहयोग को क्रांतिकारी बना रही हैं। यह सरकार की पारदर्शिता और मजबूत इरादों का प्रमाण है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कृषि से आगे बढ़ता पंजाब

पंजाब अब केवल ‘अन्न भंडार’ नहीं, बल्कि विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और सेवा क्षेत्रों का उभरता केंद्र बन रहा है। टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, हैंड टूल्स और साइकिल उद्योग पंजाब की मेहनत और दक्षता की कहानी बयां करते हैं। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाओं के साथ किसान भी सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। यह बदलाव पंजाब को कृषि और उद्योग के बीच संतुलन स्थापित करने वाला ‘ग्रीन इंडस्ट्रियल स्टेट’ बना रहा है।

मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा

मान सरकार (Mann Government) सिर्फ उद्योगों तक सीमित नहीं है। अमृतसर में नया क्रिकेट स्टेडियम और प्रस्तावित फिल्म सिटी जैसे प्रोजेक्ट पंजाब को मनोरंजन और पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) को आधुनिक बुनियादी ढांचे और सहयोग से मजबूत किया जा रहा है, जो पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

पंजाब का पुनर्जागरण

पंजाब की यह प्रगति केवल आर्थिक नहीं, बल्कि भावनात्मक जीत भी है। यह उस युवा की जीत है, जो अब अपने घर के पास रोजगार पाकर परिवार का सहारा बन सकता है। यह उस मां की जीत है, जिसे अपने बच्चों को विदेश नहीं भेजना पड़ेगा। ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ जैसे नवाचार निवेशकों को तेजी से मंजूरी देकर इस पुनर्जागरण को गति दे रहे हैं। मान सरकार का यह संकल्प अटूट है कि पंजाब ‘उद्यमियों का स्वर्ग’ बनेगा। यह न केवल मैन्युफैक्चरिंग का पुनर्जागरण है, बल्कि पंजाबी आत्मविश्वास का पुनर्जन्म है।