Bihar News

Bihar News: CM नीतीश कुमार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए

बिहार
Spread the love

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर बिहार प्रदेश महिला जनता दल यूनाईटेड (JDU) द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कर विधिवत शुभारंभ किया। जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन (Nari Shakti Sammelan) में शामिल महिलाओं से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी। जदयू की बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ० भारती मेहता ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में शामिल सभी महिलाओं ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
ये भी पढ़ेः Bihar की बेटियों को मिल रही नई उड़ान, खेलों में दिख रहा दम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मैं सबसे पहले आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं आप तमाम महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हम प्रारम्भ से ही महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पहले जिन लोगों को मौका मिला उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। यह देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता होती है।

ये भी पढ़ेंः Bihar: CM Nitish ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला मंडल, जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री रंजू गीता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25