Punjab

Punjab: नशा और करप्शन के बाद अब अवैध माइनिंग पर CM मान का बड़ा एक्शन, अब होगी सख्त कार्यवाही

पंजाब
Spread the love

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, IIT रोपड़ और माइनिंग विभाग के बीच 5 साल का MOU

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान इन दिनों राज्य में नशा के और करप्शन के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। नशे और करप्शन के बाद अब मान सरकार (Mann Sarkar) राज्य में अवैध माइनिंग के खिलाफ भी एक्शन मोड़ में आ गई है। इसके लिए सरकार ड्रोन (Drones) और सैटेलाइट की सहायता लेगी। इससे लीगल और इनलीगल साइट्स (Illegal Sites) की पहचान होगी। यह काम माइनिंग विभाग (Mining Department) और IIT रोपड़ (IIT Ropar) की सहायता से चलेगा। इसके लिए दोनों पक्षों में 5 साल के लिए MOU हो गया है। यह जानकारी पंजाब के खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने दी। उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रयोग काफी फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढे़ंः Punjab News: Tarunpreet Sond ने नशा तस्करों को पंजाब छोड़ने की दी चेतावनी

Pic Social Media

हर बीस मीटर पर होगा सर्वे

प्राप्त जानकारी के अनुसार IIT रोपड़ टेक्नोलॉजी के माध्यम से ड्रोन सर्वे, सैटेलाइट सर्वे के जरिए लीगल और इलीगल साइट्स की पिक्चर साफ होगी। डैम सर्वे के साथ हर 20 मीटर पर सर्वे और रेत की मात्रा की जानकारी मिलेगी। साथ ही प्री मानसून और पोस्ट मानसून में रेत की मात्रा की सही जानकारी मिल सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस चीज से लोगों को काफी फायदा होगा।

इस सिस्टम से यह भी जानकारी प्राप्त होगी कि किन खदानों में काम चल रहा है और किन खदानों में अवैध खनन हो रहा है। यह केंद्र द्वारा प्रदान किया गया डेटा मानसून से पहले नदियों में रेत के उचित प्रबंधन में सहायता करेगा और इस विधि के जरिए से 20-20 मीटर की दूरी पर पानी के नीचे की रेत और बजरी का पता लगाया जा सकेगा। जिससे गांवों को बाढ़ से बचाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ेः Punjab कैबिनेट की अहम बैठक, उद्योगपतियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा

किसानों की जमीनों को बाढ़ से बचाया जाएगा

जो बांध और नदियां पहले बाढ़ का कारण और लोगों के लिए समस्या बनते थे, वे अब पंजाब के लोगों के लिए वरदान साबित होंगे और संसाधन बनेंगे। गांवों में कोई जान-माल का नुकसान नहीं होगा, यह विधि किसानों की जमीनों को बाढ़ से बचाने के लिए लाभदायक साबित होगा, जिससे पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही, ठेकेदारों द्वारा सरकार के साथ की जाने वाली लूट-खसोट और हेराफेरी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।