वर्तमान में मॉडर्ननाइजेशन विंग संभाल रहे हैं गौरव यादव
Punjab News: पंजाब के आईपीएस गौरव यादव (IPS Gaurav Yadav) को सीएम मान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि 1992 बैच के पंजाब कैडर (Punjab Cadre) के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी आईएएस अधिकारियों को दी जाती है, लेकिन सीएम मान ने गौरव यादव की प्रशासनिक कुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, पंजाब पुलिस में जल्द शुरू होगी नई भर्ती

आपको बता दें कि आईपीएस गौरव यादव (IPS Gaurav Yadav) इस समय पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले वे पंजाब पुलिस में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें एक सख्त लेकिन प्रभावी एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में जाना जाता है। गौरव यादव खुद पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं। ऐसे में यह पद उनके लिए प्रशासनिक अनुभव और पारिवारिक पृष्ठभूमि दोनों का प्रतीक बन गया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab के गांवों को मिली नई सौगात, मान सरकार ने जारी किया 1000 किमी का टेंडर
गौरव यादव (Gaurav Yadav) के चाचा आदित्यनारायण यादव के मुताबिक, उनके पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। वर्तमान में वह लखनऊ में निवास करते हैं। गौरव ने अपनी शिक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली से प्राप्त की है। गौरव यादव की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव नौपेड़वा बेलापार और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
