Prasar Bharti: नई नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। प्रसार भारती के तहत दूरदर्शन केंद्र हैदराबाद ने अलग-अलग पदों पर असाइनमेंट बेसिस पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि यह कोई स्थायी नौकरी नहीं है, बल्कि जरूरत के हिसाब से काम दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Hindi Khabar: हिन्दी खबर में एंकर से लेकर रिपोर्टर की भर्ती, ऐसे करें Apply
यह भर्ती हैदराबाद और सिकंदराबाद में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए है। जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें रिसोर्स पर्सन, पोस्ट प्रोडक्शन असिसटेंट (वीडियो एडिटिंग) और वीडियो असिसटेंट शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 35 साल रखी गई है।
योग्यता की बात करें तो रिसोर्स पर्सन के लिए 12वीं के बाद 3 साल का टीवी या दूरदर्शन में अनुभव या फिर मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है। वहीं वीडियो एडिटिंग और वीडियोग्राफी से जुड़े पदों के लिए संबंधित फील्ड में प्रोफेशनल डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। जिन उम्मीदवारों के पास टीवी या डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
पेमेंट भी असाइनमेंट के हिसाब से दिया जाएगा। रिसोर्स पर्सन को हर असाइनमेंट के लिए 3000 रुपये, पोस्ट प्रोडक्शन असिसटेंट को 3500 रुपये और वीडियो असिसटेंट को 5000 रुपये मिलेंगे। एक महीने में ज्यादा से ज्यादा 7 असाइनमेंट और साल भर में कुल 84 असाइनमेंट तक ही काम दिया जा सकता है। एक असाइनमेंट में 2-3 दिन का समय लग सकता है।
दूरदर्शन ने साफ किया है कि इस पैनल में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि आपको नियमित काम या नौकरी मिलेगी। काम पूरी तरह जरूरत के आधार पर ही दिया जाएगा और उम्मीदवार चाहें तो दूसरे संस्थानों में भी नौकरी या काम कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार तय फॉर्मेट में अपना आवेदन, जरूरी दस्तावेजों के साथ 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। आवेदन ईमेल के जरिए या पोस्ट/हाथ से भी जमा किया जा सकता है।
अगर आप मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/04/NIA-Casual-Assignees-DDK-Hyderabad-Final.pdf
