Jansatta: अगर आप डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं और आपको नई नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके लिए है। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता डॉट कॉम’ (jansatta.com) ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: Times Now Navbharat: टाइम्स नाउ नवभारत को यूट्यूब के लिए एंकर्स-प्रोड्यूसर्स की जरूरत
कंपनी एंटरटेनमेंट लीड (Entertainment Lead) पद के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह पद खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए है, जिन्हें सिनेमा, मनोरंजन जगत और डिजिटल कंटेंट की गहरी समझ हो, साथ ही वे टीम को लीड करते हुए प्लेटफॉर्म की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकें।
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास एंटरटेनमेंट डोमेन में 6 से 10 साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार को बॉलीवुड और OTT प्लेटफॉर्म्स की अच्छी समझ होनी चाहिए। डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट टीम को लीड करने का अनुभव भी अनिवार्य है।
कंपनी ऐसे प्रोफेशनल की तलाश में है, जो नए आइडियाज के साथ प्रयोग कर सके और ग्रोथ-ओरिएंटेड सोच रखता हो, लेकिन साथ ही कंटेंट की विश्वसनीयता से कोई समझौता न करे। यह पद नोएडा के लिए है और चयनित उम्मीदवार को वर्क फ्रॉम ऑफिस मोड में काम करना होगा।
Apply करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें JOB
