गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा को तीसरी बार जिताकर संसद भेजिए: CM योगी

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम और बीजेपी के स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ग्रेटर नोएडा पहुंचकर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का बिगुल फूंक दिया है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (MP Dr Mahesh Sharma) के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने जनता से सांसद को प्रदेश को सर्वाधिक मतों से जिताने की अपील की।

ये भी पढे़ंः आपका प्यार..मोदी जी गारंटी मतलब देश का विकास: डॉ. महेश शर्मा

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के भ्रष्टाचार के कारण उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का विकास नहीं हुआ।

Pic Social Media

प्रबुद्ध सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि गौतमबुद्धनगर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है जिसने आर्थिक प्रगति की है। गौतमबुद्धनगर ने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बनाई है। विकसित भारत में गौतमबुद्धनगर का बड़ा योगदान है। इसलिए यहाँ भाजपा की बीजेपी भी गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक मतों से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 80 सीटों में गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक मतों से डॉक्टर महेश शर्मा को जिताकर तीसरी बार संसद भेजिए।

ये भी पढ़ेंः डॉ. महेश शर्मा के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा है प्यार और समर्थन

2017 से पहले अभिशप्त बना था जिला

सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के लिए डॉक्टर महेश शर्मा बनना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि गौतमबुद्धनगर की दिशा पिछले कुछ सालों में काफी बदली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही जिला है, जो 2017 के पहले मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशप्त हुआ करता था। तब मैं समझ नहीं पाया था कि आखिर गौतमबुद्धनगर यूपी का हिस्सा है, लेकिन मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशप्त क्यों है। मैंने सूची देखी और अनुमान लगाया।

यह सीएम के लिए अभिशिप्त इसलिए था कि यहां की नौकरशाही जनता को कंगाल करती थी और खुद एवं अपने संरक्षकों को मालामाल करती थी। साल 2017 में यहां आकर मैंने समस्याओं को पास से देखा और परेशानियों को महसूस किया। जनप्रतिनिधियों ने सभी समस्याओं को तन्मयता और धैर्य से मेरे सामने रखा। कहा कि समाधान होगा तो गौतमबुद्धनगर न सिर्फ नई पहचान को स्थापित करेगा, बल्कि ग्रोथ इंजन के रूप में यूपी को अलग पहचान दिलाएगा।

Pic Social media

प्रदेश में 56 लाख गरीबों को दिए मकान

सीएम योगी ने आगे कहा कि देश में चार करोड़ और प्रदेश में 56 लाख गरीबों को मकान दिए जा चुके हैं। देश में 10 करोड़ लोगों को रसोई गैस के सिलेंडर व 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था मोदी सरकार ने कर दी है। भाजपा सरकार बनने के बाद देश में 25 प्रतिशत और प्रदेश में छह प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे।
डबल इंजन की सरकार समाधान में विश्वास रखती है। आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हुआ है। पीएम नरेन्द्र मोदी सशख्त नेृतत्व के कारण भारत ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है। देश समद्ध बनेगा तो लोग समद्ध रहेंगे। इसलिए देश में फिर से मोदी सरकार का आना जरूरी है।