Uttarakhand के CM धामी अपने कार्यकाल के 5वें वर्ष में खेल और खिलाड़ियों के लिए दो बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं।
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) अपने कार्यकाल के पांचवें वर्ष में खेल और खिलाड़ियों (Players) के लिए दो बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। पहली सौगात हल्द्वानी में बनने जा रहे खेल विश्वविद्यालय (Sports Universities) के निर्माण से जुड़ी है, जिसका शिलान्यास खेल दिवस (Sports Day) के अवसर पर किया जाएगा। दूसरी सौगात प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना को लेकर है, जिससे राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिलेगी।

आपको बता दें कि इन खेल अकादमियों (Sports Academies) की स्थापना देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी सहित उन आठ शहरों में की जाएगी जहां हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान खेल गतिविधियों और आधारभूत ढांचे का निर्माण हुआ था। इससे न केवल पहले से मौजूद स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर रख-रखाव संभव होगा, बल्कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए एक मजबूत मंच भी मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, CM धामी ने की लोगों से ये अपील
उत्तराखंड खेलों की दुनिया में उभरा नया सितारा
सीएम धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में खेलों के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। राज्य ने पहली बार 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर देशभर में अपनी पहचान बनाई। इस भव्य आयोजन के माध्यम से न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला, बल्कि खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए इस बार 100 से ज्यादा पदक जीतकर सातवां स्थान प्राप्त किया। पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की झोली में केवल 24 पदक आए थे।
नई खेल नीति बनी बदलाव की आधारशिला
प्रदेश सरकार की 2021 में घोषित नई खेल नीति भी खिलाड़ियों के उत्थान में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस नीति में ओलंपिक पदक विजेताओं को 1 से 2 करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि, सरकारी नौकरियां, दोगुनी प्रोत्साहन राशि और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि खिलाड़ी अगर किसी बड़ी स्पर्धा में भाग लेता है, तो वह पदक के बिना भी प्रोत्साहन राशि का पात्र बनता है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में महिला सशक्तिकरण की नई पहल, ‘जलसखी’ योजना होगी गेम चेंजर
उत्तराखंड बना खेल भूमि
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का कहना है कि, ‘आज उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में देखा जा रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। राज्य में खेलों का सकारात्मक माहौल बना है, खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार उन्हें हरसंभव समर्थन दे रही है।’
