MP News

MP News: CM मोहन यादव का मेधावी छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, इस दिन बंटेंगे लैपटॉप और साइकिल

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने मेधावी छात्रों (Bright Students) के लिए एक बड़ी घोषणा की है। बता दें कि सोमवार को खंडवा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 4 जुलाई 2025 को लैपटॉप (Laptop) और 6वीं से 9वीं कक्षा के छात्रों को साइकिल (Bicycle) वितरित की जाएगी। यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और छात्रों को नई दिशा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। पढ़िए पूरी खबर…

94 हजार छात्रों को मिलेगा लैपटॉप

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 94 हजार 12वीं के मेधावी छात्रों को लाभ होगा। प्रत्येक छात्र को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी। छात्र अपनी पसंद का लैपटॉप खरीदकर उसकी रसीद स्कूल प्रिंसिपल को जमा करेंगे, जिसे बाद में शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ेंः MP News: मध्यप्रदेश को चमकाएंगे गुजराती उद्योगपति, CM मोहन यादव ने किया अहम ऐलान

6वीं से 9वीं के छात्रों को साइकिल

ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्कूल पहुंचना आसान बनाने के उद्देश्य से 6वीं से 9वीं कक्षा के छात्रों को साइकिल दी जाएगी। यह पहल स्कूल छोड़ने की दर (Dropout Rate) को कम करने में मदद करेगी और छात्रों को नियमित शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी।

ड्रेस के लिए भी मिलेगी राशि

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने यह भी ऐलान किया कि किताबों के लिए पहले से दी जा रही राशि के अलावा, अब सरकार ड्रेस के लिए भी छात्रों के खातों में राशि जमा करेगी। यह कदम छात्रों के लिए आर्थिक राहत प्रदान करेगा और उनकी पढ़ाई को और सुगम बनाएगा।

ये भी पढ़ेंः Bhopal के 90 डिग्री ओवरब्रिज मामले में CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, 8 इंजीनियरों पर गिरी गाज

डिजिटल शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि लैपटॉप योजना (Laptop Scheme) से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, जबकि साइकिल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल जाने की सुविधा बढ़ेगी। ये योजनाएं न केवल ड्रॉपआउट दर को कम करेंगी, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगी और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में योगदान देंगी। यह पहल मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।