Bihar

Bihar में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, पटना में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेजी पकड़ चुकी हैं।

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेजी पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में एनडीए आज विधायक दल के नेता का चुनाव करेगा। मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s Residence) पर होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी घटक दल शामिल होंगे। नेता के चयन के बाद कल, 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नई सरकार (New Government) बनने से पहले पूरे बिहार में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं और अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह भव्य समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जदयू और बीजेपी की अलग-अलग बैठकें

आज जदयू और बीजेपी अपने-अपने विधायक दल की बैठकें करने जा रही हैं। कुछ ही देर में जदयू की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर शुरू होगी, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है। दोपहर बाद बीजेपी की बैठक प्रदेश मुख्यालय में होगी, जहां विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे।

सूत्रों के अनुसार, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और तुरंत उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष पद पर BJP-JDU में प्रतिस्पर्धा

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी और जदयू दोनों ने ही विधानसभा अध्यक्ष पद पर दावा ठोक दिया है। अध्यक्ष पद के लिए जदयू के विजय चौधरी और बीजेपी के प्रेम कुमार को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। फिलहाल विधानसभा में बीजेपी के नंद किशोर यादव अध्यक्ष और जदयू के नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ेंः Bihar में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज, नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ!

शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सुरक्षा, व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह आज शाम पटना पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही मंगलवार को पटना आ चुके हैं।

इधर दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के साथ शीर्ष बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल के संभावित चेहरों और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा हुई।

Pic Social Media

नीतीश कुमार ने किया गांधी मैदान का निरीक्षण

इन राजनीतिक गतिविधियों के बीच नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर शपथ मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में दो लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः Patna: नवनिर्वाचित माननीय विधायकों के आवासन हेतु 246 आवास तैयार

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए ने कुल 202 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। इनमें बीजेपी को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिली हैं। वहीं महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों तक सिमट गया।