Air Ticket

Air Ticket: फ्लाइट टिकट खरीदने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Air Ticket: फ्लाइट टिकट खरीदने से पहले हो जाइए सावधान, नहीं तो..

Air Ticket: अगर आप भी फ्लाइट से सफर करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि फ्लाइट टिकट (Flight Tickets) कम दामों में खरीदने के चक्कर में लोग फंस जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया (Internet Media) पर आफर में सस्ते दाम में हवाई जहाज टिकट देने का झांसा देकर 20 लोगों के साठ ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई के बाहरी उत्तरी जिले के साइबर थाना पुलिस (Cyber ​​Thana Police) ने ठगी गिरोह के सरगना समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि इससे पहले सरगना मुंबई में भी साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः Noida से गाजियाबाद..बिना ब्रेक दौड़ेगी आपकी गाड़ी

Pic Social Media

आपको बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली में अपना नया ठिकाना बनाकर रहने लगा। सरगना की पहचान सलमान सईद सिद्दीकी और रोहित राजाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 22 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 6 चेकबुक, 4 वाईफाई राउटर, एक टैब फोन, एक वाईफाई पॉड, स्टाम्प और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं।

20 लोगों से कर चुका है ठगी

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया है कि दिल्ली में अब तक वह 20 लोगों से ठगी कर चुका है। पीड़ित लोगों से कुल कितने रुपयों की ठगी हुई है, पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन के मुताबिक 19 नवंबर 2024 में नेशनल क्राइम पोर्टल (National Crime Portal) पर सिरसपुर निवासी राजीव चोपड़ा ने ठगी से संबंधित एक शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने बताया कि फेसबुक पर दिल्ली (Delhi) से टोरंटो के लिए सस्ते दामों पर हवाई टिकट का विज्ञापन देखा। जिसपर एक लिंक था। उस लिंक को क्लिक करते ही सीधा वह एक वाट्सएप नंबर पर पहुंच गए। जहां ठगों ने उन्हें सस्ते दाम पर कनाडा का टिकट देने की बात कही और फिर यात्रा संबंधित पूरी जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः Delhi Police के सामने खतरनाक स्टंट..वीडियो वायरल

जांच में सच आया सामने

आरोपितों ने कम दाम पर दिल्ली से टोरंटो का हवाई टिकट (Air Ticket) बुक करने के बाद पीड़ित से लगभग 48 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जांच में पता चला कि टिकट फर्जी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर साइबर थाना एसएचओ रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

टीम ने संदिग्ध नंबरों और बैंक खातों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों की काल डिटेल निकाली। जिसके जरिए पुलिस टीम ने मुंबई के चर्नी रोड और विरार ईस्ट पहुंची। जहां आरोपित रोहित राजाराम घनेकर और सलमान सईद सिद्दीकी के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहित को मुंबई और सलमान को लाजपत नगर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सलमान सईद सिद्दीकी मूलरूपर से प्रयागराज यूपी का रहने वाला है। सलमान ने 12 वीं तक की पढ़ाई प्रयागराज से की। पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। फिर उसने ट्रैवल्स एंड टूरिज्म पर आधारित रहेजा सेंटर मुंबई में नौकरी की।

दिल्ली के जनपथ में खोली थी ट्रैवल्स एंड टूरिज्म एजेंसी

साथ ही मुंबई (Mumbai) के मरोल में इंडो-सऊदी ट्रैवल्स और फेयर वाश ट्रैवल्स में भी काम भी करता था। फिर 2021 में वह दिल्ली के जनपथ में अपनी ट्रैवल्स एंड टूरिज्म एजेंसी खोली। कारोबार में फायदा न होने के बाद वह मुंबई जाकर साइबर ठगी करने लगा। साल 2023 में वह एक अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
वहीं उसका सहयोगी रोहित महाराष्ट्र के रायगढ़ का निवासी है। रोहित ने 10 वीं तक की पढ़ाई करने के बाद 2012 में मुंबई आ गया। अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वह जालसाजों के लिए फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड का इंतजाम करने लगा।

जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस अधिकारी के अनुसार सलमान को ग्रेटर मुंबई के सहार थाना पुलिस ने 2023 में साइबर ठगी मामले में 16 आरोपितों के साथ गिरफ्तार किया था। वहां भी सस्ती अंतरराष्ट्रीय टिकटें देने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी किया करता था। जेल से निकलने के बाद उसने अपना ठिकाना मुंबई से बदलकर दिल्ली कर लिया। उसने फेसबुक पर अपने फर्जी ट्रैवल एजेंसी का विज्ञापन दिया।
जिसमें उसने सस्ते एयरलाइन टिकट देने का वादा किया। आरोपित एक वैध ट्रैवल एजेंट के रूप में पेश करते हुए अनजान ग्राहकों को काल करने के लिए वर्चुअल नंबर का प्रयोग किया। वहीं, रोहित ठगी के लिए फर्जी बैंक खाता और फर्जी सिम का इंतजाम किया करता था। पुलिस अधिकारी के अनुसार इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी और लोग इस गिरोह में शामिल होने की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।