Passport

Passport: पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर अच्छी खबर, नहीं लगाने होंगे थाने के चक्कर!

TOP स्टोरी Trending गाज़ियाबाद दिल्ली नोएडा
Spread the love

Passport: पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर अब नियम में बदलाव किया गया है।

Passport News: पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर अच्छी खबर है। बता दें कि पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन (Passport Police Verification) को लेकर अब नियम में बदलाव किया गया है। अब आपको थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह पहल पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन प्रोसेस को सरल बनाने के लिए किया है। अब बीट कांस्टेबल (Constable) खुद लोगों के घर जाकर डॉक्यूमेंट्स लेंगे और सिग्नेचर कराएंगे जिससे लोगों का टाइम बचेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि पासपोर्ट (Passport) का वेरिफिकेशन अब घर बैठे ही हो सकेगा। यह पहल गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन प्रोसेस (Police Verification Process) को सरल बनाने के लिए किया है। पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय से संबंधित थाने में पुलिस वेरिफिकेशन भेजा जाता है। जिसमें लोगों के आपराधिक हिस्ट्री समेत अन्य की जानकारी मांगी जाती है। बात करें केवल मोदीनगर, मुरादनगर, निवाड़ी व भोजपुर थाने की तो प्रतिदिन 35-40 पासपोर्ट वेरिफिकेशन आती हैं।

जानिए क्या था पहले का नियम?

पहले यह नियम था कि पुलिसकर्मी (Policeman) लोगों को फोन कर थाने बुलवाते थे। वहीं थाने जाकर लोगों को अपने डॉक्यूमेंट, फोटो आदि देने होते थे। ऐसे में लोगों का टाइम बहुत वेस्ट होता था, लेकिन पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अब इस सिस्टम को बदल दिया है।

हर एक बीट कॉन्स्टेबल को पासपोर्ट वेरिफिकेशन (Passport Verification) घर जाकर कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बीट कॉन्स्टेबल थाने से वेरिफिकेशन लेकर लोगों के घर जाएंगे तो हाथों-हाथ वेरिफाई कर थाने में डॉक्यूमेंट जमा करेंगे। मोदीनगर सर्किल में यह कार्य शुरू भी हो गया है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसा वसूली के लगते थे आरोप

बता दें कि थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन (Passport Verification) के नाम पर लोगों से पैसा वसूली के भी आरोप लगते थे। इस तरह के कई मामले सामने आए थे। जिसमें वेरिफिकेशन के नाम पर पांच सौ से एक हजार रुपये लिए जाते थे। अब घर जाकर वेरिफिकेशन में यह पैसा वसूली भी कम होगी। लोगों को राहत मिलेगी।

एसीपी ने क्या कहा?

मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय (ACP Gyan Prakash Rai) ने कहा कि बीट कॉन्स्टेबल को ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी दी गई है। अब घर जाकर वेरिफिकेशन कराना भी शुरू कर दिया है। सभी थाना प्रभारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है।