Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बेकाबू होकर नाले में गिरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, स्कूल बस नाले में पलटी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक स्कूल बस (School Bus) बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। कासना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बागपुर एवं सलेमपुर (Salempur) बीच सुबह स्कूल जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। बस में सवार 7 स्कूली बच्चे और 3 अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। दुर्घटना में कई बच्चों को वैन के टूटे शीशे लग गए। उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया और बिलासपुर (Bilaspur) के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Traffic Rule: दिल्ली में इस स्टीकर के बिना गाड़ी चलाई तो…!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन चालक (Van Driver) ने वाहन पर कंट्रोल खो दिया, जिसके कारण स्कूल वैन सीधा नाले में जाकर गिरी। नाले के किनारे कोई सुरक्षा दीवार या रेलिंग नहीं थी, जिस वजह से यह हादसा हो गया। घायल बच्चों को चोटे आई है। उनके सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढे़ंः Heat Wave: दिल्ली-NCR अगले 4 दिन सावधान!

वहीं आस पास के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना को लेकर भी अभिभावकों में रोष है। उन्होंने स्कूल प्रशासन और वाहन चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए। कुछ अभिभावकों (Guardians) ने मांग की कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाए और अनफिट वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।