Delhi में पॉल्यूशन और गंदगी से जूझ रहे नागरिकों के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने एक सराहनीय कदम उठाया है।
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन और गंदगी से परेशान नागरिकों के लिए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने एक सराहनीय कदम उठाया है। दिल्ली सरकार और MCD के सहयोग से ‘MCD 311’ ऐप को औपचारिक रूप से बढ़ावा देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने स्वयं अपने आधिकारिक X हैंडल पर इसका प्रचार किया है। इस ऐप के जरिए अब दिल्लीवासी कहीं भी कचरा, धूल, गड्ढे, जल-जमाव या मरे हुए जानवर देखें तो तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
एक क्लिक में शिकायत, 72 घंटे में समाधान
MCD 311 ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी शिकायत निवारण की सुविधा मिलती है। आपको बस समस्या वाली जगह की फोटो खींचकर संबंधित कैटेगरी में अपलोड करनी है। MCD की टीमें 72 घंटे के अंदर कार्रवाई करके समाधान के बाद की तस्वीरें भी ऐप पर अपलोड करती हैं। इस पारदर्शिता के लिए खुद सीएम रेखा गुप्ता ने इस पहल की तारीफ की है और इसे दिल्ली को स्वच्छ-सुंदर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम रेखा गुप्ता ने शेयर किया उपयोग का वीडियो
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक छोटा वीडियो शेयर कर कहा कि ऐप को कैसे उपयोग किया जा सकता है। इस वीडियो में शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह ऐप दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और रहने योग्य शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ऐसे करें ऐप का इस्तेमाल
MCD 311 ऐप डाउनलोड करने के बाद नागरिकों को अपना नाम, मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक पिन सेट करना होगा। लॉग इन के बाद समस्या से संबंधित फोटो क्लिक करें, सही कैटेगरी चुनें और शिकायत सबमिट कर दें। प्रक्रिया बेहद आसान और यूज़र-फ्रेंडली है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: यूनेस्को सम्मेलन से पहले चमकेगा लाल किला और चांदनी चौक, CM रेखा गुप्ता ने दिए विशेष निर्देश
MCD 311 ऐप की प्रमुख विशेषताएं
गैर-आपातकालीन समस्याओं की रिपोर्टिंग में सहूलियत
सड़क पर गंदगी, पानी जमा होना, टूटी सड़कें या मृत पशु जैसी समस्याओं की रिपोर्ट सीधे ऐप से की जा सकती है।
फोटो अपलोड कर तुरंत शिकायत दर्ज
यूज़र सीधे फोटो क्लिक कर ऐप में अपलोड कर सकते हैं, जिससे शिकायत सटीक और प्रमाणिक बनती है।
समाधान की पुष्टि भी ऐप पर
MCD टीमें कार्रवाई करने के बाद समाधान की तस्वीरें भी ऐप पर भेजती हैं, जिससे काम की पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
नागरिकों और सरकार के बीच सीधा संपर्क
यह ऐप नागरिकों को स्थानीय सरकार से सीधे जोड़कर अपने आसपास के इलाकों को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका देता है।
ये भी पढ़ेंः Delhi में पॉल्यूशन पर सख्त हुई सरकार, CM रेखा गुप्ता ने DMRC को दिए कड़े निर्देश
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की इस दूरंदेशी सोच और सक्रियता से दिल्ली अब सचमुच ‘स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली’ की ओर तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी दिल्ली को साफ-सुथरा देखना चाहते हैं तो आज ही MCD 311 ऐप डाउनलोड करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
