Jharkhand

Jharkhand: सिकनी कोयला परियोजना फिर शुरू होने को तैयार, हेमंत सरकार की बड़ी पहल से मिलेगी नई रफ्तार

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand News: झारखंड में लंबे समय से बंद पड़ी सिकनी कोयला परियोजना एक बार फिर शुरू होने जा रही है।

Jharkhand News: झारखंड में लंबे समय से बंद पड़ी सिकनी कोयला परियोजना (Sikni Coal Project) एक बार फिर शुरू होने जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ठप पड़े खनन कार्य को दोबारा चालू कराने के लिए लगातार पहल की, जिसका परिणाम अब सामने दिख रहा है। परियोजना के दूसरे चरण में कुल 410 एकड़ क्षेत्र में से 133.7 एकड़ जमीन पर खनन का जिम्मा झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (JSMDC) को दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक खनन गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

लंबे विवादों के बाद मिली सफलता

आपको बता दें कि यह खदान काफी समय से लीज विवाद और अनुपालन संबंधी जटिलताओं के कारण बंद थी। खनन कार्य प्रभावित होने से राज्य को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। लेकिन राज्य सरकार के निर्देश पर जेएसएमडीसी ने सभी कानूनी और तकनीकी बाधाओं का समाधान कर लिया है। सीएम हेमंत सोरेन के लगातार प्रयासों और मॉनिटरिंग की वजह से खदान को दोबारा चालू करने की दिशा में तेजी आई।

खनन एजेंसी का चयन पूरा, जल्द शुरू होगा संचालन

सूत्रों के अनुसार, खनन कार्य के लिए एजेंसी का चयन पूरा हो चुका है और कंपनी को जल्द से जल्द संचालन शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब सिर्फ अंतिम औपचारिकताएं बाकी हैं। सरकार की सक्रियता और पारदर्शिता के कारण परियोजना में गति आई है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत से मिले तेलंगाना के डिप्टी सीएम, तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में आने का दिया न्योता

राज्य को मिलेगा 250 करोड़ रुपये का राजस्व

परियोजना शुरू होने के बाद राज्य सरकार को लगभग 250 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। यह राशि झारखंड के विकास कार्यों में नई ऊर्जा देने वाली साबित होगी। सीएम हेमंत सोरेन की प्राथमिकता के अनुरूप यह आमदनी ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, रोजगार सृजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पिछली समस्याओं को दूर करने में सरकार की गंभीरता

गौरतलब है कि इससे पहले सुगिया खदान समय पर चालू न होने के कारण केंद्र सरकार ने जेएसएमडीसी पर जुर्माना लगाया था। झारखंड में संचालित कई खदानें देरी और विवादों के कारण प्रभावित होती रही हैं। लेकिन मौजूदा सरकार ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand News: आदिवासियों की एकजुटता ही भविष्य की गारंटी: CM हेमंत सोरेन

आर्थिक मजबूती की ओर राज्य

अब जब सिकनी कोयला परियोजना (Sikni Coal Project) के बाधाएं दूर हो चुकी हैं, राज्य सरकार को भरोसा है कि यह परियोजना सुचारू रूप से चलेगी और झारखंड की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। सीएम हेमंत सोरेन का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग राज्य को विकास के नए चरण में ले जाएगा।