Noida

Noida: नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले ध्यान दें, गुरुग्राम के मानेसर बस स्टैंड पर लगेगा ट्रैफिक जाम !

नोएडा
Spread the love

Noida: National Highways Authority of India की ओर से गुरुग्राम के मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य गुरुवार रात से शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट करने का फैसला लिया है।

रात 11 बजे से शुरू होगा निर्माण कार्य

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार फ्लाईओवर निर्माण कार्य गुरुवार रात 11 बजे से शुरू होगा। यह काम कई दिनों तक चलेगा, जिसके कारण पचगांव चौक से IMT Manesar जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है।

भारी वाहनों के लिए बदला गया रूट

पुलिस ने बताया कि जयपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को पचगांव हाईवे से बाएं मुड़कर केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते पटौदी रोड की ओर भेजा जाएगा।

इसके बाद वाहन टीसीआई फ्लाईओवर, पटौदी रोड और सेक्टर-8 होते हुए आईएमटी मानेसर पहुंच सकेंगे।

सर्विस रोड का करें इस्तेमाल

जयपुर से दिल्ली आने वाले अन्य वाहनों को मानेसर भीष्म मंदिर के सामने बनी सर्विस रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तैनात

Gurugram Police ने कहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।