Noida News: नोएडा की इस सोसायटी में हुआ विवाद, वीडियो भी हुआ वायरल
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक सोसाइटी से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) की एक सोसाइटी में सपा नेता और सेक्टर-82 (Sector-82) पॉकेट-7 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष (RWA President) राघवेंद्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों लोगों के बीच हुए इस मारपीट का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन लिया है और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 4200 फ़्लैटों की रजिस्ट्री क्यों अटकी?
आपको बता दें कि सपा नेता और सेक्टर-82 पॉकेट-7 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वायरल में वीडियो में देखा जा सकता है कि अध्यक्ष कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान सामने खड़े कुछ लोगों से उनकी बहस हो जाती है। ये लोग भी इसी सेक्टर के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके बाद 2 से 3 लोग जमकर राघवेंद्र को घूसे और थप्पड़ मारकर पीटने लगते है। पीड़ित की शिकायत पर थाना फेज-दो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढे़ंः Delhi से हरिद्वार 1 घंटे में..यकीन ना हो तो खबर पढ़िए
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सेक्टर 82 में समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे हैं। सोसाइटी (Society) में एक गार्ड आरपी सिंह को ड्यूटी ठीक से न करने को लेकर उसे हटा दिया था। जिसको लेकर बुधवार रात विपक्ष के कुछ लोग अजय और नंद किशोर सोलंकी द्वारा इस बात का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
अजय और नंद किशोर और दूसरे लोगों ने मिलकर राघवेंद्र दुबे की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। राघवेंद्र दुबे ने मामले की शिकायत पुलिस की।
