Noida News: नोएडा में 856 ‘यमराज’ ऑटो से सावधान! यात्रियों की सुरक्षा खतरे में
Noida News: अगर आप नोएडा (Noida) में रहते हैं और रोज़ ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हाईटेक सिटी नोएडा (Hitech City Noida) में कुल 24,112 ऑटो रिक्शा पंजीकृत हैं, जिनमें 17,009 पेट्रोल-सीएनजी ऑटो और 7,103 इलेक्ट्रिक ऑटो शामिल हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 856 ऑटो रिक्शा की फिटनेस एक्सपायर हो चुकी है और अब भी ये ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

सड़क पर दौड़ रहे ये ऑटो असुरक्षित हैं
आपको बता दें कि इन 856 ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) की अब तक फिटनेस जांच नहीं कराई गई है। इनका फिटनेस प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है, जिससे ये वाहन सड़क पर चलने के लिए तकनीकी रूप से असुरक्षित माने जाते हैं। नोएडा परिवहन विभाग यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त हो गया है और ऐसे ऑटो मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: दर्दनाक हादसे में IT इंजीनियर की मां के बाद मासूम बेटे ने भी दम तोड़ा
नोटिस के बावजूद नहीं कराई जांच
एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय (Dr. Udit Narayan Pandey) ने कहा कि इन ऑटो मालिकों को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने वाहनों की फिटनेस जांच नहीं कराई। विभाग का कहना है कि बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के किसी भी ऑटो को सड़क पर चलाना पूरी तरह अवैध है।
परिवहन विभाग (Transport Department) ने अप्रैल 2025 से अब तक 549 ऑटो रिक्शा का चालान किया है और 279 ऑटो सीज़ किए जा चुके हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना फिटनेस वाले ऑटो का संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह यात्रियों की जान के लिए खतरा भी है।
बीमा भी हो सकता है खारिज
बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले ऑटो में यात्रा करना यात्रियों और चालकों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यदि ऐसे किसी वाहन से दुर्घटना होती है, तो बीमा कंपनी दावा खारिज कर सकती है, जिससे पीड़ित को मुआवजा भी नहीं मिल पाएगा।
जनता से अपील: दें जानकारी, पहचान रहेगी गोपनीय
परिवहन विभाग (Transport Department) ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी ऑटो या अन्य जर्जर वाहन के संचालन की जानकारी हो, तो वह इसकी सूचना सेक्टर-33 स्थित नोएडा परिवहन विभाग कार्यालय में दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Noida News: DND पर सफ़र करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई
सावधान रहें, सुरक्षित रहें
नोएडा (Noida) में सफर करते समय सतर्क रहना ज़रूरी है। ऐसे 856 ‘यमराज’ जैसे ऑटो से बचें, जो आपकी जान को जोखिम में डाल सकते हैं। यात्रियों से अपील है कि वे हमेशा फिटनेस प्रमाण पत्र वाले वैध वाहनों में ही सफर करें।
