Shukra Gochar

Shukra करेंगे केतु में गोचर, 31 मई से इन राशि वालों को हो सकती है दिक्कत!

Trending Vastu-homes
Spread the love

Shukra ग्रह का केतु राशि में गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Shukra Gochar: आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जैसे-जैसे ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, वैसे-वैसे हमारे जीवन की परिस्थितियां भी प्रभावित होती हैं। ग्रहों की चाल का असर सीधा हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) 31 मई को को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic Astrology) में शुक्र को भौतिक सुख और विलासता का प्रतीक माना गया है। कुंडली में इस ग्रह (Shukra Gochar 2025) की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति का मान सम्मान बढ़ने लगता है। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। व्यक्तित्व को हर काम में सफलता मिलती है। धन, वैभव और सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भोजन करते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

31 मई शनिवार सुबह 11:42 बजे अश्विनी नक्षत्र (Ashwini Nakshatra) में शुक्र प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी मायावी ग्रह केतु (Ketu) है। यहां शुक्र 13 जून तक रहेंगे। कई लोगों के लिए ये 12 दिन परेशानियों से भरा होगा। करियर और कारोबार में काफी नुकसान हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी कमजोर पड़ सकता है। जातकों को इस दौरान सावधान रहने की जरूत है। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए शुक्र की यह चाल अनुकूल नहीं रहेगी?

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के लोगों के लिए शुक्र का गोचर परेशानियां बढ़ा सकती है। जातकों पर कर्ज बढ़ सकता है। कार्य क्षेत्र में शत्रु पक्ष के षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। इसलिए इस दौरान इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। छात्रों को भी इस दौरान ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ेगी, परीक्षा में उनका प्रदर्शन खराब हो सकता है। इधर-उधर ध्यान न भटकाएं, केवल पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) के लोगों के लिए भी शुक्र की चाल लाभकारी नहीं होगी। इस दौरान इस राशि के लोगों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आंखों से संबंधित बीमारी हो सकती है। कहीं दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इनकम में कमी आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में पड़ने की गलती ना करें। लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। कोई भी काम सोच विचार करके करें। हड़बड़ी में किए गए कार्य बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढे़ंः TV Installed: इस दिशा में लगाएं घर की TV, नहीं तो होगा नुक़सान!

कन्या राशि

कन्या राशि (Kanya Rashi)के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल समस्या लाने वाली होगी। कोई करीबी व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस दौरान कोई भी बिजनेस आपके लिए फायदेमंद नहीं होगा। कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है। जमीन और संपत्ति को बेचने या खरीदने और खरीदने के लिए यह समय शुभ नहीं है। आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति को उधार देने की गलती ना करें। वरना आपका पैसा अटक सकता है। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। कार्य क्षेत्र में विवादों से बचकर रहने की जरूरत है। धन खर्च पर भी काबू रखें।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।