Noida

Noida: नोएडा के लोगों पर महंगाई की मार, घर से कूड़ा देने पर ज़्यादा कटेगी जेब

Trending नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा के निवासियों को अब घर से कूड़ा उठवाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।

Noida News: नोएडा के निवासियों को अब घर से कूड़ा (Garbage) उठवाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। एजेंसी ने कूड़ा उठाने के शुल्क में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नए शुल्क (New Charges) पिछले महीने से लागू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुल्क बढ़ाने के साथ-साथ कूड़ा संग्रह व्यवस्था को बेहतर और नियमित करना भी जरूरी है।

Pic Social Media

आपको बता दें कि एजेंसी ने कूड़ा उठाने के शुल्क में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने घर से कूड़ा लेने की जिम्मेदारी एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को दी है। ठोस अपशिष्ट नियम 2016 के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह और परिवहन की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2020 में कूड़ा उठाने का शुल्क तय कर इसे 26 नवंबर 2020 से लागू किया गया था।

ये भी पढ़ेंः UP News: यूपी में तबादला एक्सप्रेस, SK सिंह बने DCP गौतमबुद्ध नगर

क्यों बढ़े शुल्क?

अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी के साथ हुए अनुबंध के तहत हर साल शुल्क में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी थी। लेकिन पिछले चार साल में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसी कारण इस साल सीधे 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सेक्टर-सोसाइटी और गांवों में अंतर

प्राधिकरण अधिकारियों ने कहा कि सेक्टर और सोसायटी में रहने वाले लोग नियमित रूप से शुल्क दे रहे हैं, जबकि गांवों में अब भी एजेंसी शुल्क वसूलने में सक्षम नहीं हो पाई है। एजेंसी घरों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करती है। सूखे कचरे को सेक्टर-145 स्थित साइट पर निस्तारित किया जाता है, जबकि गीले कचरे का निस्तारण शहर के भीतर विभिन्न माध्यमों से होता है।

ये भी पढ़ेंः Swiggy: स्विगी ने लांच किया नया ऐप, सिर्फ 50 रुपये में मिलेगा खाना

प्राधिकरण की मंजूरी

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के महाप्रबंधक एस.पी. सिंह ने कहा कि घर से कूड़ा उठाने के शुल्क में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है और इसे पिछले महीने से लागू कर दिया गया है।